Delhi

मुस्तफाबाद में होने जा रहा बड़ा कुछ, विधानसभा में उठेगा मुद्दा, जनता देगी BJP का साथ?

नई दिल्ली: दिल्ली के मुस्तफाबाद (Mustafabad) विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलने की कवायद शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो मुस्तफाबाद से भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट विधानसभा में प्रस्ताव पेश करने जा रहे हैं। शुक्रवार (28 मार्च) को मोहन सिंह बिष्ट सदन के पटल पर प्रस्ताव रखेंगे। माना जा रहा है कि मुस्तफाबाद का नाम अब शिवपुरी या शिव विहार रखा जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रत्याशी रहे मोहन सिंह बिष्ट ने वादा किया था कि अगर जनता उन्हें चुनकर विधायक बनाती है तो वह मुस्तफाबाद का नाम जरूर बदलेंगे।

कदम उठा रहे हैं

अब विधायक इस वादे को पूरा करने के लिए कदम उठा रहे हैं। चुनाव से पहले मोहन सिंह बिष्ट ने कहा था कि वह साल 1998 से साल 2008 तक यहां के विधायक रहे हैं। वह इस सीट को अच्छे से जानते हैं और उन्होंने जाति-धर्म देखे बिना इस क्षेत्र का विकास किया है। हालांकि, जब उनसे मुस्तफाबाद का नाम बदलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह इस जगह का नाम जरूर बदलेंगे, क्योंकि इसके पीछे ठोस वजह है। मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि एक तरफ इस इलाके में 58 फीसदी लोग हैं तो दूसरी तरफ 42 फीसदी। ऐसे में सबसे पहले किसकी बात सुनी जानी चाहिए? उन्होंने कहा था कि पहले 58 फीसदी लोगों का सम्मान किया जाना चाहिए।

मुस्लिम आबादी है

गौरतलब है कि मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में 40 से 42 फीसदी मुस्लिम आबादी है। साल 2020 के दिल्ली दंगों में मुस्तफाबाद भी प्रभावित हुआ था। मोहन सिंह बिष्ट साल 1998 में करावल नगर सीट से विधायक चुने गए थे। वह साल 2015 तक विधायक रहे। इसके बाद आम आदमी पार्टी के कपिल मिश्रा ने उन्हें हरा दिया। इसके बाद मोहन बिष्ट ने दुर्गेश पाठक को हराकर फिर से विधायक की सीट पर कब्जा जमाया।

ये भी पढ़ें: मुसलमानों के बारे में बोला गया कुछ तो इस मौलाना का खौला खून, बीजेपी को लगाई लताड़

Verified SourceGoogle Newstimesbull.com✓ Trusted