मुस्तफाबाद में होने जा रहा है बड़ा फैसला, मच सकता हाहाकार, मुसलमान को ललकार ने कोशिश!

नई दिल्ली: दिल्ली की घनी मुस्लिम आबादी वाले मुस्तफाबाद (Mustafabad) विधानसभा क्षेत्र को नया नाम मिल सकता है। माना जा रहा है कि इसका नाम बदलकर शिव विहार किया जा सकता है। इसको लेकर सत्तारूढ़ भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट शुक्रवार (28 मार्च) को दिल्ली विधानसभा में नाम परिवर्तन का प्रस्ताव पेश करने जा रहे हैं। विधानसभा में चल रहे बजट सत्र की कार्यसूची के अनुसार विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट निजी सदस्य प्रस्ताव पेश करेंगे।

शिव पुरी रखना चाहते

इसमें क्षेत्र के मतदाताओं की भावनाओं को देखते हुए मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलकर शिव विहार विधानसभा क्षेत्र किया जा सकता है। आपको बता दें कि फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मोहन सिंह बिष्ट ने कहा था कि मुस्ताबाद में हिंदुओं की बड़ी आबादी है, जो इसका नाम बदलकर शिव विहार या शिव पुरी रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में हमारी सरकार बनते ही यहां का नाम बदल दिया जाएगा। मुस्ताबाद उत्तर-पूर्वी दिल्ली में स्थित है, जहां फरवरी 2020 में विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद भीषण सांप्रदायिक हिंसा हुई थी, जिसमें 50 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

विपक्ष में बैठना पड़ा

मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर दिल्ली दंगों के आरोपी और आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन एआईएमआईएम के उम्मीदवार मोहन बिष्ट के खिलाफ थे। उनके चुनाव लड़ने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया। 67 वर्षीय मोहन बिष्ट ने यह सीट जीती है। मोहन सिंह बिष्ट 1993 में पहली बार पड़ोसी करवाल नगर सीट से विधायक बने थे। विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीतकर भाजपा दिल्ली की सत्ता में लौटी। 2013 से दिल्ली पर अपना दबदबा बनाए बैठी आप को महज 22 सीटों के साथ विपक्ष में बैठना पड़ा।

ये भी पढ़ें: कठुआ एनकाउंटर का हुआ बड़ा खुलासा, इतने आतंकी गए मारे, दिल थाम के पढ़ें पूरी वारदात!

Related Stories

Latest
1
Delhi to Get Its First World-Class Ice Skating Rink, Here’s What Makes It Special!Delhi
2
MCD मेयर का चुनाव में इस पार्टी ने किया खेला, कर दी ऐसी बात बीजेपी को लगा बड़ा झटका!Delhi
3
सीलमपुर में युवक की हुई हत्या, चारों-तरफ मची अफरा-तफरी, बुलडोजर बाबा की होगी एंट्री?Delhi
4
लाउडस्पीकर को लेकर नए निर्देश जारी, इस जगह बीजेपी ने दिखाई पावर, ना मानी तो खैर नहींDelhi
5
Get Ayushman Card made sitting at home, registration has started Delhi
6
This documents is necessary for free bus traveling, govt gaves an update Delhi
7
हिंदू-मुसलमान में हो सकता दंगा, इस चीज पर मंडराया खतरा, CM रेखा के होते क्या होगा खेला?Delhi
8
Delhi People Got A big shock, New Getting Water Connection ExpensiveDelhi
9
वक्फ बिल को लेकर इस नेता का खुला मुंह, हिंदुओं को क्यों लाना चाहते, अब क्या करेगी सरकार?Delhi
10
कपिल मिश्रा की लगने वाली है वाट, कर डाला ऐसा काम, कभी भी पर सकता पुलिस का शिकंजाDelhi