WTC 2023 फाइनल में शामिल होगा ये युवा बल्लेबाज! टीम इंडिया के फैंस को नहीं होगा याद, जल्दी जानें

By

Anil Kumar

WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव हो सकता है। इस टीम में एक युवा बल्लेबाज की एंट्री हो सकती है।

WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम की ऐलान हो चूका है। भारत इसी साल आईपीएल खत्म होने के तुरन्त बाद 7 जून से 11 जून तक लंदन के ओवल मैदान में यह बड़ा मुकाबला खेलना है। लेकिन हाल ही में आईपीएल के कारण टीम इंडिया के कुछ प्रमुख खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं। अब इस सूची में राहुल का नाम भी शामिल हो गया है। वह चोट के चलते इस फाइनल मैच से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में उनके स्थान एक युवा खिलाड़ी को टीम में मौका मिल सकता है। ये खिलाड़ी पहले भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2021 टीम का हिस्सा रह चूका है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

भारतीय टीम में शामिल होगा ये युवा बल्लेबाज!

WTC 2023 से केएल राहुल का टीम से बाहर होना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है। ऐसे में सेलेक्टर्स जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकते हैं। रिप्लेसमेंट की रेस में युवा बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) भी शामिल हैं। अभिमन्यु ईश्वरन कई बार पर टीम इंडिया के 15 सदस्यीय टीम में अपनी जगह बना चुके हैं। आपको बता दें कि अभिमन्यु ने अभी तक भारत के लिए अपना डेब्यू मैच नहीं खेला है।

WTC Final 2021 टीम का हिस्सा थे

अभिमन्यु ईश्वरन, रोहित की कप्तानी में कई बार इंडियन टीम का हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन अभी तक उन्हें भारत के लिए एक भी मुकाबले में मौका नहीं मिला है। डबल्यू टी सी 2021 के फाइनल मैच के वक्त भी अभिमन्यु टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड गए थे। उन्हें पिछली साल दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ हुए इंडिया ए टीम की कप्तानी करने का मौका मिला था। जहां उन्होंने बतौर बल्लेबाज भी काफी शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, सीनियर टीम में भी अभिमन्यु को शामिल किया गया था।

घरेलू क्रिकेट में काफी शानदार रिकॉर्ड

27 साल के इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में काफी बेहतरीन छाप छोड़ी है। इनके नाम फर्स्ट क्लास और लिस्ट-ए क्रिकेट में 9 हजार से ज्यादा रन दर्ज हैं। इसके अलावा इन्होंने 29 शतक भी जड़ रखे हैं। इनके नाम फर्स्ट क्लास में 87 मुकाबलों की 150 पारियों में 47.85 की ऐवरेज से 6556 रन दर्ज हैं। वहीं, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इनके बल्ले से 22 शतक और 26 अर्धशतक भी निकले हैं। इसके अलावा अगर लिस्ट ए करियर की बात कि जाए तो इन्होंने 76 इनिंग्स में 46 की औसत से 3376 रन बना चुके हैं। लिस्ट ए में इनके नाम 7 शतक और 21 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App