नई दिल्लीः भारत में अब आईपीएल के 17वें सीजन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं, जिसका ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होना है। ऐसा पहला मौका होगा, जब आईपीएल के लिए खलाड़ियों की नीलामी विदेश की धरती पर होगी। सीजन से पहले ही रोहित शर्मा के अरमानों को करारा झटका लगा है।
पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को कप्तान से हटा दिया है। उनके स्थान पर गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी गई है, जिसके सोशल मीडिया मुंबई फ्रेंचाइजी को आलोचनाएं सहनी पड़ रही हैं।
अब सवाल उठ रहा है रोहित शर्मा क्या करेंगे, किस टीम में जाएंगे यह बड़े चीजें उभरकर सामने आ रही है। इसके साथ ही मुंबई के कदम से साफ हो गया कि रोहित अब खिलाड़ी के तौर पर इस फ्रेंचाइजी आगे की योजना में नहीं है। आईपीएल के 2025 सीजन में मेगा नीलामी की जाएगी।
कमेटी चार खिलाड़ियों, जिसमें तीन भारत के और एक विदेशी को टीम में बरकरार रखने की अनुमति देगी। इसमें मुंबई में हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को रिटेन करना चाहेगी।
क्या करेंगे रोहित शर्मा
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप में सभी खिलाड़ियों का नेतृत्व करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने पहले कई बार कहा कि वे मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी को छोड़कर बाकी किसी टीम के साथ आईपीएल में नहीं खेलेंगे।
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, माना जा जा रहा है कि उत्तर भारत की एक आईपीएल फ्रेंचाइजी उन्हें कप्तान और मेंटर के तौर पर मुंह मांगी कीमत देने को तैयार है। लेकिन आधिकारिक तौर पर ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। मीडिया की खबरों में इस तरह का दावा किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में क्या वे अपना मन बदलेंगे, यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है।
क्या सन्यास लेंगे रोहित शर्मा
अगर अगले सीजन में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को रिलीज कर दिया तो क्या वे सन्यास लेंगे, यह कई सवाल फैंस के मन में उभरकर सामने आए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा आईपीएल की किसी दूसरी टीम के साथ जुड़कर अभी अपना क्रिकेट जारी रखेंगे।
वैसे बिना कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा शायद ही किसी टीम में खेलते नजर आएं। अब देखना होगा कि आईपीएल के 17वें सीजन में हार्दिक पांड्या मुंबई के लिए कितने कारगर साबित होते हैं।