Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार हैं। उन्होंने लगभग सभी टीमों के खिलाफ जमकर रन बरसाए हैं। आइए जानते हैं उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कितने रन बनाए हैं।
Virat Kohli Odi Record Against Pakistan: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार हैं। उन्होंने क्रिकेट के हर फॉर्मेट में अपनी बादशाहत कायम कर रखी है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ओडीआई क्रिकेट में अब तक कुल 13 मुकाबले खेले हैं। जिनकी 13 पारियों में उन्होंने 48.72 की औसत और 96.22 की स्ट्राईक रेट के साथ कुल 536 रन बनाए हैं। जिसमें 50 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। उन्होंने इस दौरान 2 शतक और 2 अर्ध शतक भी जड़ा है। पाकिस्तान के खिलाफ उनका बेस्ट स्कोर 183 रनों का है। जो उनके ओडीआई क्रिकेट का भी बेस्ट स्कोर है। वह पाकिस्तान के खिलाफ ओडीआई क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में 16वें स्थान पर हैं। आइए जानते हैं पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से किसने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
इन खिलाड़ियों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
पाकिस्तान के खिलाफ ओडीआई क्रिकेट में सबसे ज्यादा बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 69 मैचों की 67 पारियों में 40.09 की औसत और 87.49 की स्ट्राईक रेट के साथ कुल 2526 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 294 चौके ओर 29 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 5 शतक और 16 अर्धशतक भी जड़ा है। पाकिस्तान के खिलाफ ओडीआई क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने कुल 1899 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मोहम्मद अजहरूद्दीन हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ओडीआई में 1657 रन बनाए हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा ओडीआई रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची
1. सचिन तेंदुलकर – 2526 रन
2. राहुल द्रविड़ – 1899 रन
3. मोहम्मद अजहरूद्दीन – 1657 रन
4. सौरव गांगुली – 1652 रन
5. युवराज सिंह – 1360 रन