Virat Kohli Record: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाम भारत की ओर से T20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में सबसे ज्यादा बार सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है।
Virat Kohli Record In T20 Cricket: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाम भारत की ओर से टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा बार सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। विराट ने भारत की ओर से कुल 115 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान वह सबसे ज्यादा 36 बार टॉप रन स्कोरर रहे हैं। वहीं उन्होंने अपने पूरे करियर में कुल 4008 रन बनाए हैं। जिसमें 1 शतक और 37 अर्ध शतक शामिल है। आइए जानते हैं बाकि बल्लेबाजों के बारे में।
भारत की ओर से टी20 मैचों में सबसे ज्यादा बार सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज
भारत की ओर से टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा बार सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में दूसरे स्थान पर भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा हैं। जिन्होंने कुल 34 बार यह कारनामा किया है। उन्होंने 148 मुकाबलों में कुल 3853 रन बनाए हैं। जिसमें 4 शतक और 29 अर्ध शतक शामिल हैं। भारत की ओर से टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा बार सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में सूर्यकुमार यादव तीसरे स्थान पर हैं। सूर्या ने अब तक 16 मैचों में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं उन्होंने अपने टी20 करियर में कुल 1780 रन बनाए हैं।
इस लिस्ट में केएल राहुल चौथे स्थान पर हैं। जिन्होंने यह कारनामा 14 मैचों में किया हैं। वहीं पांचवें स्थान पर शिखर धवन हैं, जिन्होंने भी यह कारनामा 14 मैचों में किया है।