नई दिल्लीः आईपीएल 16वें सीजन के तीसरे मुकाबले में कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया। यह मुकाबला दोनों के टीमों के बीच काफी रोमांचक रहा है, जिसे लेकर हर फैंस में भी काफी उत्साह बना रहा है।
इस बीच मैच में कभी-कभी ऐसी घटनाएं घटित हो जाती हैं, जो हर किसी को हैरान कर देती हैं। इस मुकाबले में दिल्ली के जबरदस्त खिलाड़ी पृथ्वी शॉ कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 8 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गए। मिचेल मार्श ने ऐसी गेंद डाली की हर किसी के होश उड़ गए।
- पृथ्वी शॉ के उड़ गए स्टंप
दिल्ली कैपिटल्स के बेहतरीन खिलाड़ी पृथ्वी शॉ 8 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हो गए। वूड ने दो दो गेंद तो शॉ ने जैसे-तैसे निकाल लीं। पृथ्वी शॉ का बल्ला ना चलने की वजह से दिल्ली बड़ा लक्ष्य बनाने में नाकाम रही।
गुजरात के बेहतरीन गेंदबाज मार्क वुड ने जैसे ही तीसरी गेंद डाली, ये बॉल टप्पा खाकर इतनी खतरनाक इनस्विंगर बनी कि शॉ बस बल्ला ऊंचा करते ही रह गए और 147KPH की बॉल गिल्लियां बिखेरते हुए बाहर चली गई है। इसके बाद अगली गेंद पर जो हुआ सब हैरान रह गए।
https://twitter.com/i/status/1642203627208208386
- मिचेल मार्श ने उड़ाए होश
इसके साथ ही वुड ने अगली ही गेंद पर ठीक उसी तरह उन्हें आउट कर दिया गया, जिस तरह शॉ पर गिल्ली बिखेर दी थी। मार्श शॉ से सबक नहीं ले पाए और उन्हें डक पर पवेलियन जाना पड़ा। वुड ने खतरनाक गेंदबाजी से मैदान पर आग लगा दी। इसके साथ ही सातवें ओवर की आखिरी बॉल पर सरफराज को कैच करा पवेलियन भेज दिया। जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल का 16वीं सीजन चल रहा है, जिसके रोमांच लगातार बढ़ता ही जा रही है।