Video: हेनरिक क्लासेन ने 7 छक्के लगाकर मचाया ऐसा धमाल कि दर्शक दीर्घा में कूदे फैंस, देखें वीडियो

Avatar photo

By

Vipin Kumar

IPL 2024 VIDEO: सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ने कमाल का प्रदर्शन कर आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277 रन बनाकर 13 साल पुराने रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु के उस रिकॉर्ड को दिया जिसमें 263 रन बनाए थे। इसके बाद हैदराबाद के बल्लेबाजी की चारों तरफ खूब हौसला अफजाई हो रही है।

हैदराबाद ने तगड़े स्कोरी की बदौलत ही यह मुकाबला आराम से 31 रन से अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस के लिए यह सेशन बहुत बुरा साबित हो रहा है, जिसे अब तक अपने दोनों मुकाबले में पराजय का स्वाद मिला है।

इससे नए कप्तान हार्दिक पांड्या के नेतृत्व पर भी सवाल उठने लगे हैं। फैंस मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से कप्तानी बदलने की मांग कर रहे हैं। इस बीच हैदराबाद के हेनरि क्लासेन की बल्लेबाजी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हेनरिक पूरे मैच के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने सबसे अधिक 80 रन बनाए।

हेनरिक ने जमकर ली मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की क्लास

हेनरिक क्लासेन उस वक्त बल्लेबाजी करने उतरे थे जब हैदराबाद के तीन विकेट पर 161 रन थे और 11 ओवर का खेल समाप्त हो गया था। इसके बाद क्लासेन ने मैदान पर बल्ले से ऐसा कहर ढाया कि मुंबई इंडियंस के लिए काल बन गया। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों पर 34 रन बनाए।

अपनी पारी में उन्होंने 7 गगनचुंबी छक्के और 4 चौके जड़े। उन्होंने 235.29 के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे। क्लासेन की बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसमें वे लगातार छक्के लगाते दिख रहे हैं।

आपने अगर उनकी बल्लेबाजी नहीं देखी तो फिर इस वीडियो को देखकर ही विकराल रूप का अंदाजा लगा सकते हैं जो हर किसी को हैरान कर रहे है। एक के बाद एक छक्का लगाकर क्लासेन सबको सोचने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

हैदराबाद ने मचाया धमाल

आईपीएल सेशन के 8 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद के मयंक अग्रवाल 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ट्रेविस हेड ने तो कमाल ही कर दिया, जिन्हों 24 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली। अभिषक शर्मा ने मुंबई इंडियंस पर काल बनकर टूटे।

उन्होंने 23 गेंदों का सामना कर 63 रन बनाए। अपनी पारी में 7 छक्के और 3 चौके जड़े। मार्कराम ने भी कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 42 और क्लासेन 80 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह मुंबई 277 रन बनाने में कामयाब रही।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App