इन दिनों इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच एशेज की ऐतिहासिक सीरीज़ खेली जा रही है। इन दोनों टीमों के बीच सीरीज़ का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज़ी काफी ख़राब स्थिति में नज़र आ रही थी लेकिन सलामी बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा ने शतक जड़कर अपनी टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे उनकी लव स्टोरी के बारे में।
दिलचस्प है किस्सा
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा की पत्नी रेचल एक कैथेलिक क्रिस्चियन थीं, लेकिन ख्वाजा से शादी करने से पहले उन्होंने अपना धर्म बदलकर इस्लाम कबूल कर लिया था। दोनों की साल 2018 में शादी हुई थी। इससे पहले 2016 में दोनों ने सगाई की थी। शादी के बाद उस्मान ख्वाजा काफी चर्चाओं में आ गए थे जिसके बाद उनकी पत्नी रेचल को धर्म बदलने को लेकर सफाई देनी पड़ी थी।
उस्मान ख्वाजा की पत्नी रेचल उनसे उम्र में 8 साल छोटी हैं। रेचल ने ’60 मिनट’ शो में बातचीत के दौरान बताया था कि उस्मान से मिलने से पहले उनके मन में इस्लाम को लेकर कई ग़लत धारणाएं थीं। उन्होंने बताया कि उस्मान ख्वाजा पहले ऐसे मुस्लिम थे जिनसे वह मिली थीं। रेचल ने कहा कि वह उस्मान के आसपास से बेहद अंजान थीं और वह इस बात को पूरी तरह स्वीकार करती हैं।
रेचल ने आगे कहा कि उन्होंने इस्लाम के बारे में सिर्फ वही सुना जो उन्होंने न्यूज़ में देखा था। उन्होंने बताया कि उन्हें लगने लगा था कि इस्लाम में सिर्फ आतंकवाद या इससे जुड़ी हुई चीज़ें हैं। रेचल का कहना है कि उनपर धर्म परिवर्तन को लेकर कोई दबाव नहीं डाला गया था, बल्कि उन्होंने ख़ुद की मर्ज़ी से इस्लाम को स्वीकार किया था।