ऑस्ट्रलियाई टीम के पूर्व कप्तान टिम पेन एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनका विवादों से गहरा नाता रहा है। टिम पेन का नाम कई बार विवादों से जुड़ा। एक ऐसे ही विवाद में उनका नाम तस्मानिया की एक लड़की से जुड़ा था।दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन पर यह आरोप लगा था कि वह तस्मानिया की एक लड़की को अश्लील मैसेज भेजते थे। यही कारण था कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था|
क्या था पूरा मामला?
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रह चुके टिम पेन पर यह आरोप लगा था कि वह तस्मानिया की एक लड़की को अश्लील और भद्दे क़िस्म के मेसेज भेजते थे। साल 2017 में यह पूरा मामला सामने आया था। उस समय ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया क्रिकेट ने मामले की जांच करने के बाद टिम पेन को क्लीन चिट देते हुए यह माना था कि टिम पेन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट आचार संहिता के अनुसार दोषी नहीं हैं।
टिम पेन ने कप्तानी से इस्तीफ़ा देने के बाद ख़ुद भी इस विवाद के चर्चा की थी। इस विवाद पर खुलासा करते हुए पेन ने कहा था कि 4 साल पहले उन्होंने एक सहयोगी को मैसेज भेजा था। टिम पेन ने आगे कहा कि उस समय उसकी जांच की गई थी और उस जांच में उन्होंने पूरी मदद की थी। उन्होंने कहा कि उस जांच का नतीजा आया और यह पाया गया कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है।
टिम पेन ने आगे आगे कहा कि वह अपनी इस गलती से बहुत दुखी हैं। कप्तानी छोड़ते वक़्त भी उन्होंने इस बात का ज़िक्र किया था कि उनकी पत्नी और उनका परिवार उनके साथ खड़ा है। पेन ने कहा कि उन्हें उस समय भी अपनी गलती पर पछतावा हुआ था और इस वक़्त भी उन्हें अपनी गलती पर खेद है। आपको बता दें कि टिम पेन के बाद पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया का नया कप्तान बनाया गया था।