आईपीएल मेगा ऑक्शन में रोहित शर्मा को खरीदेगी यह टीम! कोच ने खोला बड़ा राज

Avatar photo

By

Vipin Kumar

Indian Premier League: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन की धूम चारो तरफ सुनाई दे रही है। सभी टीमों के खिलाड़ी एड़ी से चोटी तक जोर लगा रहे हैं। इस बार आईपीएल में सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस की हो रही है, जिसकी वजह रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाना है। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद हार्दिक पांड्या को कमान सौंप दी थी, जिसके बाद टीम की खूब आलोचना हुई। मुंबई इंडियंस के फैसले से रोहित शर्मा लगातार नाराज हैं। अब चर्चा है कि रोहित शर्मा अगले सेशन में मुंबई इंडियंस को बाय-बाय बोल सकते हैं, जो टीम के लिए किसी बड़े झटके की तरह होगा।

अब सवाल उठ रहा है कि वे किस टीम में शामिल होंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माना जा रहा है कि उन्हें लखनऊ सुपर जायट्ंस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक रूप से तो ऐसा कोई ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह बातें की जा रही हैं।

रोहित शर्मा पर आया बड़ा अपडेट

आईपीएल के 18वें सेशन में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को अलविदा कह सकते हैं, जिसके बाद वे एलएसजी में शामिल हो सकते हैं। एलएसजी के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर को आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में रोहित शर्मा को साइन करने की संभावनाओं पर सवाल पूछा और सुझाव भी दिया। इस पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाजी का सवाल बड़ा ही रोचक रहा है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एलएसजी के टीम से एक इंरव्यूअर ने लैंगर से पूछा-मेगा ऑक्शन होने जा रहा है और सभी उपलब्ध हैं, तो आप किस एक खिलाड़ी को चुनना चाहेंगे?

इस सवाल पर लैंगर ने कहा कि एक खिलाड़ी अगर मैं किसी को भी ले सकता हूं। आपको क्या लगता है? सवाल के जवाब में इंटरव्यूअर उन्हें रोहित शर्मा का नाम सुझाते हुए कहता है। हम रोहित शर्मा को ले सकते हैं?

हार्दिक पांड्या की हो रही आलोचना

आईपीएल मिनी ऑक्शन 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर कप्तान बनाया था। मुंबई ने इसके लिए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया, जिसके बाद फ्रेंचाइजी को सोशल मीडिया पर भी खूब आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी। इस सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा है, जिसे अपने 4 मैचों में 3 हार झेलनी पड़ी।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App