Sanjay Manjrekar: पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत की अपनी 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है।
Sanjay Manjrekar Picks Indian Team for World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 का आगाज होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है। जिसको देखते हुए सभी क्रिकेट एक्सपर्ट्स और दिग्गज अपनी-अपनी टीम चुन रहे हैं। इसी बीच स्टार कमेंट्रटर और भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने भी विश्व कप 2023 के लिए अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुन ली है। बताते चलें कि वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारत में ही किया जाना है। जिसका आगाज 5 अक्टूबर से होगा। वहीं इसका फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा। मांजरेकर ने भारत के लिए वर्ल्ड कप 2023 की अपनी टीम में लेफ्टी पेसर अर्शदीप सिंह और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी मौका दिया है।
मांजरेकर की 15 सदस्यीय भारतीय टीम
स्टार कमेंट्रटर और भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने वर्ल्ड कप 2023 के लिए जो अपनी भारतीय टीम चुनी है। उसमें उन्होंने एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम की टू कॉपी टीम तैयार की है। मगर उसमें से उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप को जगह दी है। वहीं उन्होंने टीम में युजवेंद्र चहल को भी शामिल किया है। इसके साथ ही उन्होंने ईशान किशन और अक्षर पटेल को भी टीम में जगह नहीं दी है। आइए जानते हैं कैसी है मांजरकेर की टीम इंडिया।
संजय मांजरेकर की वर्ल्ड कप 2023 की भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बूमराह, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।
भारत की एशिया कप 2023 की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा।