Rohit Sharma Sixes: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर लय पकड़ ली है और वह बहुत जल्द क्रिस गेल के छक्कों का बहुत बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
Rohit Sharma Will Break Chris Gayle Sixes Record In International Cricket: भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। वह दुनिया में अपनी दमदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। कई बार उनकी पारियों में चौकों से ज्यादा छक्के शामिल होते हैं। यही कारण है कि उन्हें हिटमैन नाम से जाना जाता है। हिटमैन रोहित शर्मा बहुत जल्द यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने वाले हैं। आइए जानते हैं वह ऐसा कब और कहां कर सकते हैं।
जल्द टूटेगा क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड
एशिया कप 2023 के तीसरे मुकाबले में नेपाल के खिलाफ रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। उस मुकाबले में उन्होंने 59 गेंद पर नाबाद 74 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 5 शानदार छक्के जड़े थे। रोहित शर्मा अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में जैसे-जैसे एक छक्के जड़ते जा रहे हैं। वैसे वैसे वह क्रिस गेल के छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंचते जा रहे हैं। अब तक हिटमैन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 539 छक्के जड़े हैं। और मात्र 15 छक्के जड़ते ही वह क्रिस गेल को पछाड़ कर इतिहास रच देंगे। यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 553 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। आइए जानते हैं कि इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज कौन कौन हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
1. क्रिस गेल – 553 छक्के
2. रोहित शर्मा – 539 छक्के
3. शाहिद अफरीदी – 476 छक्के
4. ब्रैंडन मैक्कुलम – 398 छक्के
5. मार्टिन गुप्टिल – 383 छक्के