रोहित शर्मा इस टीम के बनेंगे कप्तान! सामने आया ऐसा अपडेट की झूमे फैंस

Avatar photo

By

Vipin Kumar

IPL 2024: आईपीएल हो या फिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोई सीरीज, भला ऐसा कैसे हो सकता है जो रोहित शर्मा का नाम ना आए। वर्तमान में क्रिकेट में रोहित शर्मा दूसरे लोगों के लिए भी आइकन बन चुके हैं, जिन्होंने अपने बल्ले के साथ-साथ शालीनता मिजाज से पहचान बनाई है। रोहित शर्मा ने हर जगह अपने प्रदर्शन से खूब प्रभावित किया है।

आईपीएल के 17वें सीजन से पहले उन्हें एक मानसिक रूप से ऐसा झटका लगा जो क्रिकेट की दुनिया में चर्चा का विषय बन गया। मुंबई इंडियंस ने उन्हें अचाक कप्तानी से हटाने का फरमान सुना दिया। इतना ही नहीं झटपट तरीके से हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंप दी।

मुंबई ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने के लिए गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। इसके बाद मुंबई के फैसले की खूब आलोचना हुई, जो आज भी जारी है। अब सवाल है कि रोहित शर्मा अगले सीजन में मुंबई इंडियंस से अनुबंध खत्म कर किसी और टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

रोहित शर्मा होंगे इस टीम में शामिल!

मुंबई इंडियंस ने जब से रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया है तभी से तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा अगले आईपीएल सीजन में मुंबई छोड़कर किसी दूसरी टीम का हिस्सा बन सकते हैं। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की मानें तो रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) के साथ जुड़ सकते हैं।

अगर ऐसा हुआ तो फिर मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका होगा। एक बेहतरीन खिलाड़ी के साथ एक अच्छा रणनीतिकार मुंबई का साथ छोड़ देगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीएसके रोहित शर्मा को अपना कप्तान बना सकती है। हालांकि, अभी सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला पहले ही ले लिया है। इतना ही नहीं धोनी इस सीजन के बाद आईपीएल से सन्यास भी ले सकते हैं। ऐसे स्थिति में चेन्नई सुपर किंग्स एक अनुभवी खिलाड़ी के साथ बढ़िया कप्तान पर भी दांव लगा सकती है।

रोहित शर्मा ने मुंबई को जिताए इतने आईपीएल खिताब

आईपीएल में रोहित शर्मा सबसे काबिल कप्तानों में एक गिने जाते हैं। उनके दौर में मुंबई इंडियंस ने 5 आईपीएल खिताब जीते हैं, जो बाकी टीमों के लिए किसी मिसाल की तरह हैं। अगर सीएसके को छोड़ दिया जाए तो कोई भी टीम 5 बार आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी है। मुंबई और सीएसके ने 5-5 आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रचा है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App