नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम एक दिन बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज करने जा रही है, जिसे लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रशंसकों के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले यह आखिरी सीरीज होने है।
करीब दो महीने बाद अब आईपीएल खेला जाना है, जिसकी तैयारी तैजी से चल रही हैं। आईपीएल इस बार सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है। दूसरी ओर आईपीएल 17वें सीजन से पहले सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस के उस फैसले की हो रही है, जिसमें रोहित शर्मा को अचानक कप्तानी से हटाया गया है।
मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को जिम्मेदारी सौंप दी। हार्दिक पांड्या चोटिल चल रहे हैं। अब सवाल उठ रहा है कि ऐसी स्थिति में मुंबई का अगला कप्तान कौन होगा।
हार्दिक पांड्या चोटिल
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से लगातार टीम से बाहर हैं। अभी उनकी फिटनेस पर कोई अपडेट नहीं आया है। अब माना जा रहा है कि हार्दिक पांड्या अगर स्वस्थ नहीं हुए तो फिर टीम का अगला कप्तान कौन होगा।
क्या मुंबई इडिंयस ऐसी स्थिति में एक बार फिर रोहित शर्मा को कप्तान नियुक्त करेगी। क्रिकेट के जानकारों की मानें तो अब रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी स्वीकार नहीं करेंगे। अगर ऐसा हुआ तो फिर मुंबई के लिए कप्तान का चयन काफी मुश्किल हो जाएगा।
इस खिलाड़ी को बनाया जा सकता है कप्तान
अगर रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तान स्वीकार नहीं करते हैं तो फिर टीम के नया कप्तान चुनना काफी बड़ी चुनौती होगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस सूर्य कुमार यादव को भी कप्तानी सौंप सकती है। वैसे हार्दिक पांड्या भी स्वस्थ होने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। अगर वे ठीक हो जाते हैं तो फिर कप्तान के रूप में मैदान पर नजर आएंगे।
कब शुरू होगा आईपीएल
भारतीय सरजमीं पर आईपीएल का 17वां सीजन कब खेला जाएगा, यह बड़ा सवाल है। अभी बीसीसीआई की तरफ से शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में 22 मार्च तक का दावा किया जा रहा है। माना जा रहा है कि 22 मार्च को आईपीएल सीजन का आगाज किया जा सकता है, जो फैंस के लिए किसी खुशखबरी की तरह होगा।