रोहित शर्मा होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान! हार्दिक पांड्या पर आई बुरी खबर

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ मैच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। इसके अभी तक दो मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें दोनों टीमें एक-एक की बराबरी हैं। अब सभी की नजरें 15 फरवरी को होने के वाले टेस्ट मैच पर टिकी हुई हैं।

इस सीरीज के बाद सभी का ध्यान आईपीएल के 17वें सीजन की तरफ है, जिसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इस बार आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस के उस फैसले की बहुत चर्चा हो रही है, जिसमें रोहित शर्मा को अचानक कप्तानी से हटाकर सबको हैरान कर दिया है।

मुंबई इंडियंस ने अपना कप्तान हार्दिक पांड्या को चुना गया। वे इस समय चोटिल हैं जिसे लेकर सवाल उठ रहा है कि अगर स्वस्थ नहीं हुए तो फिर टीम का कप्तान किसे चुना जाएगा।

हार्दिक पांड्या चल रहे चोटिल

मुंबई इंडियंस के नए नवेले कप्तान हार्दिक पांड्या अब चोटिल चल रहे हैं, जिनका आईपीएल में खेलना काफी मुश्किल माना जा रहा है। हार्दिक पांड्या आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हो गए थे। इसका नतीजा रहा कि पांड्या को टीम से बाहर कर दिया गया था।

इसके बाद से चर्चा है कि अब मुंबई इंडियंस का कप्तान किसे बनाया जाएगा, जो चर्चा तेजी से चल रही है। अगर हार्दिक पांड्या नहीं खेले तो फिर मुंबई का अगला कैप्टन कौन होगा। मीडिया की खबरों में दावा किया जा रहा है कि चयनकर्ता एक बार फिर रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है, लेकिन क्या यह संभव है।

कुछ लोगों का मानना है कि रोहित शर्मा शायद ही कप्तानी को स्वीकार करेंगे। अगर ऐसा हुआ तो फिर टीम का अगला कप्तान किसे बनाया जाएगा।

अगला कप्तान कौन?

मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन होगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। अगर हार्दिक पांड्या स्वस्थ नहीं होने पर रोहित शर्मा ने कप्तानी नहीं स्वीकारी तो किसे टीम का नेतृत्व दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में सूर्य कुमार यादव को भी टीम का कप्तान चुना जा सकता है, जो हर किसी हर किसी को चौंकाने के लिए काफी है। जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App