Rohit Sharma Vs Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। आइए जानते हैं दोनों में से किस खिलाड़ी ने एशिया में ज्यादा प्रभाव डाला है।
Rohit Sharma vs Virat Kohli Record In Asia Cup: एशिया कप 2023 का आगाज इसी महीने 30 तारीख को होने जा रहा है। जिसके पहले मुकाबले में पाकिस्तान और नेपाल आमने सामने होंगी। वहीं इसका फाइनल मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा। इस एशिया कप भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला 2 सितंबर को पाकिस्तान टीम के खिलाफ खेलना है। जिसके लिए सभी भारतीय फैंस यही दुवा कर रहे होंगे कि भारतीय टीम के ये दोनों बल्लेबाज अपना जलवा दिखाएं और टीम को जीत दिलाएं। आइए जानते हैं रोहित और विराट में से किस खिलाड़ी का एशिया कप में ज्यादा बेहतरीन प्रदर्शन रहा है।
रोहित या विराट कौन ज्यादा बेहतर
भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली दोनों ही वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार हैं। रोहित ने अब तक एशिया कप में ओडीआई फॉर्मेट में कुल 22 मुकाबले खेले हैं। जिनकी 21 पारियों में उन्होंने 46.56 की औसत से 745 रन बनाए हैं। वहीं विराट ने एशिया कप के ओडीआई फॉर्मेट में कुल 11 मुकाबले खेले हैं। जिनकी 10 पारियों में उन्होंने 61.60 की औसत से 613 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट ने रोहित से काफी कम पारियां खेली हैं। मगर फिर भी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है।
इसके अलावा रोहित के नाम मात्र 1 शतक और 6 अर्शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। तो वहीं कोहली के नाम 3 शतक और 1 अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। हिटमैन नाम से मशहूर शर्मा जी ने कुल 77 बाउंड्री जड़ी है। जिसमें 60 चौके और 17 छक्के शामिल हैं। वहीं विराट ने कुल 64 बाउंड्री जड़ी हैं। जिसमें 60 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। इसके साथ ही रोहित का बेस्ट एशिया कप स्कोर नाबाद 111 रन है और विराट का बेस्ट एशिया कप स्कोर 183 है।
एशिया कप के दौरान रोहित 5 बार नॉट आउट लौटे हैं। मगर विराट एक भी बार नॉट आउट नहीं लौटे हैं। बताते चलें कि इस खबर में दोनों खिलाड़ियों के बीच तुलना करना हमारा मकसद नहीं है। बल्कि हम बस दोनों खिलाड़ियों के आंकड़े दिखाना चाहते हैं।