नई दिल्ली: भारतीय टीम से बाहर चल रहे युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपने बल्लेबाजी से रणजी ट्रॉफी के मैच में गदर मचा दिया है। उन्होंने 383 गेंदों में असम के खिलाफ जारी मैच में 379 रन बना डाले हैं। मात्र 21 रन पीछे रह गए वह चोहरा शतक बनाने से। भले ही वह इस इनिग्स के दौरान 400 रन नहीं बना पाए हो लेकिन उन्होंने अपनी इस पारी से कई सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले और बना डाले हैं।
379 रनों की पारी में 4 छक्के और 49 चौके लगाए पृथ्वी शॉ ने। 98.96 वे का स्ट्राइक रेट इस दौरान उनका रहा। 240 रनों पे नाबाद लौटे थे इस मुकाबले के पहले दिन, 400 रनों का भी रिकॉर्ड बना सकते थे यदि पृथ्वी शा थोड़ी देर और क्रीज पर टिकते तो।
बनाए ये रिकॉर्ड पृथ्वी शॉ ने
रणजी ट्रॉफी इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर अपने नाम करने में सफल रहे पृथ्वी शॉ।
1.पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) का रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में यह पहला तिहरा शतक है। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ स्कोर 202 रन था।
2.पृथ्वी शॉ रणजी ट्रॉफी (टेस्ट फॉर्मेट) में तिहरा शतक, विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे फॉर्मेट) में दोहरा शतक और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (टी20 फॉर्मेट) में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए।
3.पृथ्वी शॉ तिहरा शतक लगाने वाले मुंबई (Mumbai) के 8वें बल्लेबाज हैं।
32 साल पुराना संजय मांजरेकर का रिकॉर्ड तोड़ा पृथ्वी शॉ ने
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर का पृथ्वी शॉ ने 32 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रणजी ट्रॉफी के इतिहास में मांजरेकर मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने 377 रन बनाए थे हैदराबाद के खिलाफ 1990-91 में, जबकि 383 गेंदों में पृथ्वी ने 379 रन बना दिए हैं। उन्होंने 32 साल पुराना रिकॉर्ड मांजरेकर का तोड़ दिया है।
हाई स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
1.बीबी निम्बालकर- 443* रन, महाराष्ट्र- विरुद्ध काठियावाड़ (1948)
2. पृथ्वी शॉ- 379 रन, मुंबई- विरुद्ध असम (2023)
3. संजय मांजरेकर – 377 रन, बंबई- विरुद्ध हैदराबाद (1991)
4. एमवी श्रीधर- 366 रन, हैदराबाद- विरुद्ध आंध्रा (1994)
5. विजय मर्चेंट- 359* रन, बंबई- विरुद्ध महाराष्ट्र (1943)
6. सुमित गोहेल- 359* रन, गुजरात- विरुद्ध ओडिशा (2016)