Video: माही और जीवा पर हार्दिक पांड्या ने जमकर लुटाया अपना प्यार, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे भावुक

By

Aniket Kumar Jha

इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 16 का पहला क्वालीफायर मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया था। इस मैच में माही की टीम ने जीत हासिल करने के साथ-साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। लेकिन हार और जीत से दूर इस मैच में कई ऐसे लम्हे भी देखने को मिले जो दर्शकों के दिल में हमेशा के लिए समा गए।

हार्दिक पांड्या ने लुटाया प्यार

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल होता हुआ नज़र आ रहा है जिसमें इस मैच के बेहद ख़ास लम्हों को दर्शाया गया है। इसमें छलकता हुआ प्यार भी है, उत्साह भी है और हज़ारों लोगों के जज़्बात भी हैं। जब यह वीडियो शुरू होता है तब कप्तान महेंद्र सिंह की पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा नज़र आती हैं। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के समर्थकों, एम एस धोनी और उनकी उनकी पूरी टीम को दिखाया जाता है।

इस वीडियो के अंतिम भाग में हार्दिक पांड्या, जीवा और महेंद्र सिंह धोनी के बीच बिताए गए ख़ास पलों को दिखाया जाता है। वीडियो में यह साफ़ तौर पर देखा जा सकता है हार्दिक पांड्या माही के गले लग जाते हैं। इसके बाद हार्दिक महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा को प्यार से गले लगा लेते हैं और फिर दोनों एक दूसरे से हाथ मिलाते हुए दिखाई देते हैं।

इस वीडियो के बिल्कुल अंत में जीवा अपने पिता महेंद्र सिंह धोनी के साथ नज़र आती हैं।सोशल मीडिया पर अब तक इस वीडियो को काफी लोगों के द्वारा देखा जा चुका है और इस वीडियो को देखने के बाद लोग भावुक भी हो रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी के प्रति लोगों की दीवानगी साफ़ देखने को मिल रही है।

https://twitter.com/IPL/status/1661249845712281602?t=cxUcci9B7TKKZf55DJ6nzA&s=08

Aniket Kumar Jha के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App