दिग्गज जयसूर्या का 24 साल पुराना रिकॉर्ड निसांका ने किया धवस्त, दोहरे शतक से बना डाले कई बड़े कीर्तिमान

Avatar photo

By

Amit Mishra

श्रीलंका के स्टार और युवा ओपनर पथुम निसांका ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया। उन्होंने सभी रिकॉर्ड बुक तहस नहस कर दी। दरअसल पथुम निसांका ने डबल सेंचुरी ठोक डाली, जिससे तमाम रिकॉर्ड उन्होंने तोड़ डाले।

श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका के स्टार ओपनर पथुम निसांका ने अफगानिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया।

निसांका ने 139 बॉल का सामना कर 151 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 210 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 20 चौके और 8 छक्के भी लगाए। वहीं निसांका ने अपनी इस ऐतिहासिक पारी से तमाम रिकॉर्ड तोड़ डाले।

25 साल के श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका ने 139 गेंद का सामना कर 151 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 210 रन ठोके हैं। उन्होंने अपनी पारी में 20 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के भी लगाए।

उन्होंने श्रीलंका के लिए वनडे में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बना डाला। इससे पहले यह स्कोर श्रीलंका के दिग्गज ओपनर सनथ जयसूर्या के नाम था, जिन्होंने 2000 में भारत के खिलाफ 189 रन ठोके थे।

आपको बता दें कि अफगानिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तहलका मचा दिया। 25 साल के युवा ओपनर पथुम निसंका ने इतिहास रच दिया। उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ डाला। निसंका ने 210 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 20 चौके और 8 छक्के भी शामिल थे। इस पारी के साथ ही निसंका श्रीलंका के लिए वनडे क्रिकेट में डबल सेंचुरी जड़ने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए। इसके अलावा अविष्का फर्नानंडो ने भी 88 रन बनाए।

जवाब में अफगानिस्तान की टीम 382 रन के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए अफगानिस्तान के 4 विकेट 27 रन पर ही गिर गए थे। इसके बाद पांचवां विकेट गुलबदिन नायब के रूप में 55 रन पर गिर गया था। वहीं से फिर शुरू हुई मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई की साझेदारी। दोनों क्या खूब खेले। दोनों खिलाड़ियों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। अंत तक हार नहीं मानी। दोनों लड़ते रहे। नबी-उमरजई के बीच 242 रन की साझेदारी हुई।

उमरजई ने 115 गेंदों में 13 चौके और 6 छक्कों की मदद से 149 रन बनाए। वह अंत तक नाबाद रहे। दूसरी ओर मोहम्मद नबी 130 गेंद में 136 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 3 छक्के लगाए।

दोनों ने शतक ठोका लेकिन फिर भी वह अपनी टीम को जिता नहीं पाए। 50 ओवर में अफगानिस्तान 6 विकेट पर 339 रन ही बना पाई और 42 रन से मैच हार गई। श्रीलंका के लिए 4 विकेट परमोद मदुशन ने लिए जबकि 2 सफलता दुष्मंता चमीरा को भी मिली।

 

Amit Mishra के बारे में
Avatar photo
Amit Mishra This side for Amit Mishra Sports Journalist Motivation. "The best motivation always comes from within." ... Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App