MS Dhoni News: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से हैं।
Ms Dhoni Captaincy: एमएस धोनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो जिस भी टीम में शामिल होते हैं। उस टीम की नईया अपने आप ही पार लग जाती है। एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी के अन्दर टीम इंडिया को विश्व स्तर पर एक अलग पहचान दिलाई थी। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने कुल तीन ICC ट्रॉफी जीती थी। आइए जानते हैं एमएस धोनी के इन तीन खास रिकॉर्ड के बारे में, जिसे चाह कर भी कोई नहीं तोड़ सकता है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
MS Dhoni Record: एमएस धोनी के नाम सबसे पहला और सबसे बड़ा रिकॉर्ड सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करना है। बता दें कि एमएस धोनी ने 200 वनडे मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाली है। उन्होंने 2007 से 2018 तक टीम इंडिया की कमान संभाली थी। इस दौरान टीम ने कुल 110 मुकाबले जीते थे और 74 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 5 मुकाबले रद्द हुए थे। किसी भी खिलाड़ी के लिए इतने मैचों में कप्तानी करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं है।
इतना ही नहीं धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2007 T20 वर्ल्ड कप, साल 2011 वनडे वर्ल्ड कप और साल 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी जीती है। धोनी ने साल 2011 का वनडे वर्ल्ड कप छक्का जड़कर जीताया था। धोनी के अलावा कोई भी भारतीय कप्तान अभी तक टीम एक से ज्यादा ट्रॉफी नहीं जीता सका है। कपिल देव ने 1983 में ओडीआई वर्ल्ड कप जीता था।
धोनी के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड भी दर्ज है, उन्होंने कुल 123 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया है। इसी के साथ धोनी के नाम 331 कैच भी है। जोकि किसी के लिए भी तोड़ पाना नामुमकिन है।