नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने नए-नए लुक्स की वजह से अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। जब धोनी ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी तब वह लंबे बालों के कारण चर्चाओं में आए थे। इसके बाद वह कई अलग-अलग लुक्स में नज़र आए और ख़ास बात यह है कि धोनी का हर लुक उनके फैंस की दीवानगी को बढ़ा देता है। आजकल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।
धोनी का नया लुक
दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक खूब सुर्खियां बटोरता हुआ दिखाई दे रहा है। माही के इस नए लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रही है, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और वह इसपर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं ज़ाहिर करते हुए नज़र आ रहे हैं। माही के नए लुक ने लोगों को इस कदर उनका दीवाना बना दिया कि इसे देखने के बाद लोगों को लंबे बाल वाले पुराने महेंद्र सिंह धोनी याद आ रहे हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
कैप्टन कूल के नाम से मशहूर एम एस धोनी इस नए लुक में लंबे बालों के साथ दिखाई दे रहे हैं और साथ में उन्होंने हल्की सी दाढ़ी भी रखी हुई है, जिसे तस्वीरों में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में माही ब्लैक कलर की टी शर्ट में नज़र आ रहे हैं और उन्होंने काला चश्मा भी लगाया हुआ है, जो लोगों को उनके प्रति और आकर्षित कर रहा है।
इस नए लुक के वायरल होने के बाद उनके तमाम फैंस कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। धोनी का एक फैन तो यहां तक कह रहा है कि माही को अब मॉडलिंग शुरू कर देनी चाहिए। वहीं एक दूसरे यूज़र ने लिखा है कि धोनी वक़्त के साथ और जवान ही होते जा रहे हैं। वहीं एक और कमेंट सामने आया है जिसमें यूज़र कह रहा है कि माही के टक्कर का कोई और मॉडल नहीं मिलने वाला है। ये तमाम बातें महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता को अच्छी तरह बयां कर रहे हैं।
MS Dhoni's classic look. [Aalim Hakim] pic.twitter.com/TFzbD0zfoy
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 3, 2023