नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे शख्स हैं जिनका जादुई व्यक्तित्व हर किसी को अपना दीवाना बना लेता है। वह भले ही सोशल मीडिया पर एक्टिव ना रहते हों, लेकिन इंटरनेट पर उनके चर्चे मशहूर होते ही रहते हैं। इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि आजकल माही जोधपुर में मौजूद हैं।

धोनी ने जीता दिल

वीडियो में साफ़ तौर पर यह देखा जा सकता है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी किसी होटल में मौजूद हैं और वहां पर माही नन्हे फैंस के साथ मुलाक़ात कर रहे हैं। वीडियो में नज़र आ रहा है कि माही नन्हे फैंस के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं और साथ ही उन्हें ऑटोग्राफ भी दे रहे हैं, जिसके बाद उनके नन्हे फैंस बेहद खुश हो जाते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है, जिसपर उनके फैंस तमाम प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एम एस धोनी की एक झलक पाने के लिए लोग काफी बेताब रहते हैं और यही कारण है कि वह जहां भी जाते हैं, उनसे जुड़ा हुआ वीडियो सामने आ जाता है और लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जाता है। धोनी से जुड़ा कोई भी वीडियो इंटरनेट पर आग की तरफ फैलता है और लोग उन्हें जमकर समर्थन देते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिनके पास आईसीसी की सभी ट्रोफ़ियां मौजूद हैं। खिताब जीतने के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी में कई ऐसी खूबियां हैं जो उन्हें बाक़ी कप्तानों से अलग बनाती हैं। धोनी के खेल के अलावा लोग उनके विनम्र स्वभाव को भी काफी पसंद करते हैं।

Satta Matka King Results: सट्टा मटका में इन लोगों की चमकी किस्मत, लकी नंबर्स ने बना दिया करोड़पति

निःशुल्क बीएड छात्रवृत्ति 2023 के लिए आवेदन करें और 50,000 रुपये का लाभ प्राप्त करें!

यह खबरें भी पढ़ें