नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की शख्सियत ही कुछ ऐसी है कि वह जहां भी जाते हैं और जो कुछ भी करते हैं, लोग उनके दीवाने बन जाते हैं। आजकल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। यूं तो एम एस धोनी को एक क्रिकेटर के रूप में जाना जाता है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी क्रिकेट नहीं बल्कि टेनिस खेलकर लोगों का दिल जीत रहे हैं।
धोनी ने खेली टेनिस
आपको बता दें कि आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की कप्तानी करते हुए नज़र आते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीज़न में उन्होंने अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब भी जिताया था। हालांकि, इसी सीज़न के दौरान माही चोटिल भी हो गए थे, जिसकी वजह से उन्हें काफी तकलीफ का सामना करना पड़ा था। लेकिन अच्छी बात यह है कि धोनी अब पूरी तरह से रिकवर हो चुके हैं, जिसके बाद वह नई-नई चीज़ें आजमाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी कभी गोल्फ तो कभी टेनिस खेलकर अपने आप को तरोताज़ा महसूस करवा रहे हैं। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी आजकल टेनिस का लुत्फ़ उठाते हुए नज़र आ रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के द्वारा खूब देखा जा रहा है। माही के फैंस पहले तो उन्हें टेनिस खेलता हुए देखकर हैरान रह जाते हैं, लेकिन बाद वह अपने हीरो को देखकर बेहद खुश हो जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी आम तौर पर क्रिकेट के मैदान पर दिखाई देते हैं, लेकिन इस वीडियो में उन्हें टेनिस खेलते हुए देखा जा सकता है।
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीज़न में लोगों के बीच महेंद्र सिंह धोनी की दीवानगी एक अलग स्तर पर देखने को मिली थी। माही जहां भी जाते थे लोग कई किलोमीटर दूर से उनका पीछा करते हुए पहुंच जाते थे। महेंद्र सिंह धोनी की एक झलक पाने के लिए लोग काफी बेताब दिखाई देते थे। यहां तक कि बड़े से बड़े खिलाड़ी भी उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए पहुंच जाते थे। अब हर कोई माही को अगले आईपीएल सीज़न भी खेलते हुए देखना चाहता है।
https://www.instagram.com/reel/CxikDAVtITY/?igshid=NzZhOTFlYzFmZQ==