आज की तारीख़ में महेंद्र सिंह धोनी करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन बन चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीज़न कुछ ऐसा हुआ कि महेंद्र सिंह धोनी के रंग में सब रंगते हुए नज़र आए।इस सीज़न यह नज़र आया कि देश का कोई भी स्टेडियम हो लेकिन वहां पर सिर्फ एक ही गूँज सुनाई देती थी और वो थी धोनी नाम की गूँज। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी के प्रति लोगों का विशाल प्रेम नज़र आ रहा है।
ग्राउंड स्टाफ के लिए धोनी ने दिखाया बड़ा दिल
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीज़न चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस कदर लोगों को दीवाना बना रहे हैं कि छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा शख्स उनसे मिलने के लिए बेताब हुआ पड़ा है। माही की इस लहर में लोगों का ना वक़्त का पता चलता है और ना ही दूरी का अंदाज़ा।
आईपीएल के इस सीज़न महेंद्र सिंह धोनी को देखने के लिए ना सिर्फ देश के अलग-अलग कोने से लोग पहुंचे बल्कि विदेशों से आने वालों की भी कमी नहीं देखी गई। इस साल कयास ऐसे लगाए जा रहे हैं कि माही इस सीज़न के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं, इसलिए उनके फैंस अपने हीरो को देखने का एक मौक़ा भी नहीं छोड़ना चाहते।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भी धोनी के प्रति लोगों के प्यार को देखा जा सकता है। इस वीडियो में यह देखा जा सकता है कि चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से ग्राउंड स्टाफ मिलने पहुँच जाते हैं। माही ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए इन्हें निराश नहीं किया और इन सबको अपना ऑटोग्राफ भी दिया जिसके बाद ग्राउंड स्टाफ की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।
Anbuden Thala – A mark of respect for the markers and the ground staff who toil hard to make us game ready! 💛📹#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 @msdhoni pic.twitter.com/MTyFpvEWud
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 25, 2023