बुधवार यानी 23 अगस्त की तारीख को भारत चंद्रयान -3 के साथ चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने वाला विश्व का पहला देश बन गया। इस पल को हर भारतीय ने बेहद ख़ास अंदाज़ में महसूस किया। वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी इस पल का बेहद अनोखा जश्न मनाया। धोनी का जश्न मनाते हुए वीडियो इंटरनेट पर काफी तेज़ी से देखा जा रहा है। वीडियो में माही इस खास पल को सेलिब्रेट करते हुए नज़र आ रहे हैं।
माही का स्पेशल जश्न
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एम एस धोनी ब्लू टैंक टॉप और जिम शॉर्ट्स में नज़र आ रहे हैं। माही बड़े ही शांत अंदाज़ से चंद्रयान-3 की लैंडिंग का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद धोनी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।
महेंद्र सिंह धोनी का यह वीडियो काफी तेज़ी से इंटरनेट पर फैल रहा है, जिसपर लोग तमाम प्रतिक्रियाएं देते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं माही की पत्नी साक्षी ने भी एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उनकी बेटी जीवा चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जश्न मनाती हुई दिखाई दे रही हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अलावा भी कई भारतीय दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद काफी खुश दिखाई दिए। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस ख़ास अवसर पर इसरो को शुभकामनाएं दी हैं। इस ख़ास उपलब्धि के बाद पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है और यही कारण है कि इस वक़्त हर एक भारतवासी काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद इस वक़्त पूरा देश उत्सव मना रहा है।
https://twitter.com/CricSuperFan/status/1694412726502883737?t=BDWqFPP2JOgyhIDR_z2sVg&s=08