MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बेहतर कप्तान होने के साथ ही साथ एक बेहतर खिलाड़ी भी थे। आइए जानते हैं उन्होंने बतौर बल्लेबाज एशिया कप में कितना दम दिखाया है।
MS Dhoni Record in Asia Cup: भारतीय टीम को दुनिया की सबसे बेहतरीन टीमों की गिनती में पहुंचाने वाले भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने दो बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। धोनी की अगवाई में टीम इंडिया ने साल 2010 एशिया कप और साल 2016 एशिया कप में जीत दर्ज की थी। उन्होंने भारतीय टीम को चैम्पियन बनाने के लिए सिर्फ कप्तानी से ही नहीं बल्कि बल्ले से भी सहयोग किया है। आइए जानते हैं उन्होंने एशिया कप में कुल कितने रन बनाए हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
धोनी का धांसू रिकॉर्ड
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एशिया कप में ओडीआई फॉर्मेट में कुल 19 मुकाबले खेले हैं। जिनकी 16 पारियों में उन्होंने 64.80 की औसत से 648 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्शतक जड़ा है। इसके अलावा उन्होंने 47 चौके और 12 छक्के लगाए हैं। उनका एशिया कप में बेस्ट स्कोर नाबाद 109 रन है। इस दौरान धोनी 6 बार नॉट आउट लौटे हैं। बताते चलें कि एशिया कप इतिहास के ओडीआई फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वह 9वें स्थान पर हैं। वहीं भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में वह तीसरे स्थान पर हैं।
एशिया कप के ओडीआई फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
1. सनथ जयसूर्या – 1220 रन
2. कुमार संगकारा – 1075 रन
3. सचिन तेंदुलकर – 971 रन
4. शोएब मलिक – 786 रन
5. रोहित शर्मा – 745 रन
9. एमएस धोनी – 648 रन
एशिया कप के ओडीआई फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट –
1. सचिन तेंदुलकर – 971 रन
2. रोहित शर्मा – 745 रन
3. एमएस धोनी – 648 रन
4. विराट कोहली – 613 रन
5. गौतम गंभीर – 573 रन