रांची जैसे छोटे से शहर से निकलकर पूरी दुनिया में अपना नाम बनाने भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का परिवार आज भी बेहद साधारण ज़िंदगी जीता है। हाल ही में एम एस धोनी ने अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 5वीं बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। ऐसे में आज हम आपको उनके परिवार के बारे में बताएंगे।

बेहद साधारण है ज़िंदगी

रेलवे में टिकट कलेक्टर की नौकरी कर चुके महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह धोनी एक पंप ऑपरेटर थे और उनकी माता देवकी देवी हाउस वाइफ थीं। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी के परिवार में उनकी एक बहन और उनका एक भाई है। धोनी अपने भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं।

एम एस धोनी के बड़े भाई का नाम नरेन्द्र सिंह धोनी है। महेंद्र सिंह धोनी अपने भाई नरेन्द्र से 10 साल छोटे हैं। बताया जाता है कि साल 1991 से ही माही के बड़े भाई नरेन्द्र अपने परिवार से अलग रहते हैं। हालांकि, इसका कारण कोई मनमुटाव नहीं है बल्कि परिवार के बड़े होने की वजह से एम धोनी के भाई नरेन्द्र सिंह धोनी को यह करना पड़ा था। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी पर बनी सुपरहिट फिल्म में उनके बड़े भाई नरेन्द्र का कहीं भी ज़िक्र नहीं किया गया था।

महेंद्र सिंह धोनी की ज़िंदगी में उनकी बहन जयंती धोनी की बहुत बड़ी भूमिका रही है। जैसा कि एम एस धोनी पर बनी हुई फिल्म में भी यह देखने को मिलता है कि उनकी बहन ने ही उन्हें क्रिकेटर बनाने के लिए सबसे ज़्यादा सपोर्ट किया था। माही कोई भी फैसला करने से पहले अपनी बहन जयंती की सलाह ज़रूर लेते थे। जयंती इंग्लिश की टीचर हैं और उनके पति गौतम गुप्ता रियल एस्टेट से जुड़ा हुआ काम करते हैं। क्रिकेटर बनने के बाद माही ने साक्षी से शादी की और उनकी एक प्यारी बेटी जीवा भी है।

यह खबरें भी पढ़ें