Most sixes in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज में तीन बल्लेबाज भारतीय, देखें पूरी लिस्ट

By

Anil Kumar

Most sixes in IPL: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में आईपीएल में क्रिस गेल के नाम सबसे ऊपर आता है। गेल के साथ इस लिस्ट में और भी कई बड़े दिग्गजों का नाम शामिल हैं। इस सूची में भारत के तीन बल्लेबाज शामिल हैं।

( Most sixes in IPL ) सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

1. क्रिस गेल (Chris Gayle)
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल शीर्ष पर हैं। क्रिस गेल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर मात्र 142 मुकाबलों में 357 छक्के लगाए हैं। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 300 से ज्यादा छक्के नहीं लगा पाया है।

2. एबी डिविलियर्स ( AB Devilliers )
मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स इस लिस्ट में दुसरे नंबर पर हैं। डिविलियर्स आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं। इन्होंने आईपीएल में खेले 184 मुकाबलों में कुल 251 बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया है।

3. रोहित शर्मा ( Rohit Sharma )
मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल का चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा का बल्ला भी इस लीग में काफी गरजता है। और जब भी रोहित का बल्ला बोलता है तो दुनिया का बड़े से बड़ा बॉलर उनके आगे बेवश नजर आता है। हिटमैन नाम से मशहूर से रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में अबतक कुल 237 मैचों में 250 छक्के दर्ज हैं।

4. एमएस धोनी ( Ms Dhoni )
चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन एमएस धोनी की गिनती इस टूर्नामेंट के सबसे खतरनाक फिनिशर में होती है। कैप्टन कूल नाम से मशहूर एमएस धोनी ने 244 मैचों में कुल 237 छक्के जड़े हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 4 बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है।

5. विराट कोहली ( Virat Kohli )
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में 5वें स्थान पर मौजूद हैं। रन मशीन कोहली ने आईपीएल में अब तक 233 मुकाबले खेले हैं जिनमें इसके बल्ले से 229 छक्के निकले हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट आईपीएल इतिहास के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट के नाम इस समय आईपीएल में कुल 7043 रन है।

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App