IPL 2023, MI vs SRH: आईपीएल 2023 के मैच नंबर 69 में आज (21 मई) मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद आमने सामने होंगी। यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।
MI vs SRH Dream 11 Prediction: आईपीएल 2023 के मैच नंबर 69 में आज (21 मई) रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और मार्करम की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद आमने सामने होंगी। यह मुकाबला मुंबई के होम ग्रांउड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है तो उसे इस मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा। मुंबई इस समय अंक तालिका में छठे स्थान पर है। तो वहीं प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी सनराइजर्स हैदराबाद अपनी बची खुची इज्जत बचाना चाहेगी।
MI vs SRH पिच रिपोर्ट
आज का यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है। इस मैदान पर स्पिनर्स को भी खासा मदद मिलती है। इसके साथ ही यह मुकाबला दोपहर में खेला जाना है। जिस कारण यहां पर आज के मैच में ओस की भूमिका बिल्कुल खत्म हो जाएगी। ऐसे में आज का यह मुकाबला एक हाई स्कोरिंग मुकाबला रहने वाला है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बॉलिंग करने का फैसला कर सकती है।
MI vs SRH मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम
विकेटकीपर- इशान किशन
बल्लेबाज – रोहित शर्मा, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हैरी ब्रूक, नेहाल वढेरा
ऑलराउंडर – एडेन मार्करम, कैमरन ग्रीन, मार्को जेनसन
गेंदबाज – पीयूष चावला, भुवनेश्वर कुमार
कप्तान – सूर्यकुमार यादव
उपकप्तान – हैरी ब्रुक
MI vs SRH मुकाबले की संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस:
रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, इशान किशन (विकेटकीपर), नेहाल वढेरा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, आकाश मधवाल, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, क्रिस जोर्डन और जेसन बेहरेंड्रॉफ।
सनराइजर्स हैदराबाद:
अभिषेक शर्मा, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम(कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्को जानसेन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और मयंक डागर।