पाकिस्तान और नेपाल की टीमों के बीच एशिया कप 2023 का पहला मुकाबला खेला जाएगा। वहीं श्रीलंका का पहला मुकाबला बांग्लादेश के की टीम के खिलाफ है। यह मुकाबला 31 अगस्त को पल्लेकल में आयोजित किया जाएगा। श्रीलंका की टीम ने एशिया कप के लिए 2 शानदार गेंदबाजों को मौका दिया है। श्रीलंका ने महीश तीक्षणा और मथीशा पथिराना को अपनी टीम में शामिल किया है। एम एस धोनी ने इन दोनों गेंदबाजों पर काफी ज़्यादा काम किया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दौरान ये दोनों गेंदबाज चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा रहे थे।
करते हैं शानदार गेंदबाज़ी
महीश तीक्षणा ने IPL में साल 2022 में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने डेब्यू सीजन में 9 मुकाबले खेले थे। इस दौरान उन्होंने 12 विकेट हासिल किए थे। कप्तान धोनी ने तीक्षणा पर काफी भरोसा दिखाया था और टूर्नामेंट के दौरान उनकी काफी मदद भी की थी।
महीश तीक्षणा ने IPL 2023 में भी घातक गेंदबाजी की। उन्होंने 13 मुकाबलों में 11 विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने एक मैच में 3 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे, जोकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा है। अब वह श्रीलंका की टीम के लिए एशिया कप में खेलेंगे। ऐसे में वह भारत समेत दूसरी टीमों के लिए भी एक बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।
मथीशा पथिराना पर भी महेंद्र सिंह धोनी ने काफी भरोसा जताया था। धोनी ने उन्हें लगातार मौके दिए और स्किल डेवलेप करने में उनकी काफी मदद की। पथिराना को साल 2022 में सिर्फ 2 IPL मैचों में खेलने का मौका मिला था। इस दौरान उन्होंने 2 विकेट चटकाए थे। लेकिन अगले सीजन में उन्होंने 12 मुकाबले खेले। पथिराना ने IPL 2023 के 12 मैचों में 19 विकेट चटकाए। इस वह धोनी के अहम गेंदबाजों में से एक थे। अब वह भी एशिया कप 2023 में श्रीलंका की टीम के लिए खेलने के लिए तैयार हैं।