इंडियन प्रीमियर लीग का शानदार सीज़न अब ख़त्म हो चुका है। महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने 5वीं बार आईपीएल के खिताब को अपने नाम कर लिया है। आईपीएल का यह सीज़न रोमांच से भरा हुआ था। आईपीएल 2023 में ऐसे कई मुकाबले देखने को मिले जिसका नतीजा अंतिम गेंद पर आया। यहाँ तक कि खिताबी मुकाबले के विजेता का फैसला भी मैच के आख़िरी गेंद पर आया।
इरफ़ान की प्लेइंग 12
हमेशा की तरह इस आईपीएल में भी कई युवा खिलाड़ियों ने अपने जलवे बिखेरे तो कई दिग्गजों ने अपने शानदार प्रदर्शन को बरक़रार रखा। एक तरफ जहाँ शुभमन गिल और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों ने अपने बल्ले से तबाही मचाई तो वहीं मथीशा पथिराना और मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाज़ों ने अपनी गेंदबाज़ी की धार से कहर बरपाया।
इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफ़ान पठान ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की बेस्ट प्लेइंग 12 चुनी है। आम तौर पर दिग्गज बेस्ट प्लेइंग 11 का चयन करते हैं लेकिन यहाँ पर इरफ़ान पठान ने कुछ अलग करने का प्रयास किया है। इरफ़ान पठान के प्लेइंग 12 में सबसे ज़्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि उन्होंने इसमें एम एस धोनी को कप्तान नहीं बनाया है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 बार आईपीएल का फाइनल खेला है और 5 बार चेन्नई की टीम आईपीएल चैंपियन बनी है।
लेकिन इन सबके बावजूद भी इरफ़ान पठान ने माही को अपनी प्लेइंग 12 का कप्तान नहीं चुना है। इसके अलावा टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफ़ान पठान ने अपने सबसे चहीते खिलाड़ी उमरान मलिक को भी अपनी टीम में जगह नहीं दी है।
इरफ़ान पठान की प्लेइंग 12 कुछ इस तरह है:
1) फाफ डु प्लेसिस (कप्तान)
2) शुभमन गिल (ओपनिंग)
3) विराट कोहली (शीर्ष क्रम)
4) सूर्य कुमार यादव (बीच के ओवर)
5) हेनरिक क्लासेन (WK) (फिनिशर)
6) रिंकू सिंह (फिनिशर)
7) रवींद्र जडेजा (AR)
8) राशिद खान (AR)
9) मोहम्मद शमी (नई गेंद से)
10) मोहम्मद सिराज (नई गेंद से)
11) मोहित शर्मा (स्लॉग ओवर में)
12) मथीशा पथिराना (स्लॉग ओवर में)
https://twitter.com/IrfanPathan/status/1663506865769304064?t=7YB9crRTasIBJg7fD3W_lQ&s=08