IPL 2024 UPDATE: हार्दिक पांड्या को मिली कप्तानी तो दो गुटों में बंटी मुंबई इंडियंस! जानें बड़ा अपडेट

Avatar photo

By

Vipin Kumar

IPL 2024: आईपीएल में अपने पहले ही मुकाबले में मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस ने हार का स्वाद चखाया, जिसके बाद कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं। मैच के शुरुआत में लग रहा था मुंबई आराम से गुजरात द्वारा बनाए गए लक्ष्य को प्राप्त कर लेगी, लेकिनि ऐसा नहीं हो सका। हार ही नहीं दूसरी तरफ एक ऐसी स्थिति भी दिखाई दी जो मुंबई इंडियंस के लिए नासूर ना बन जाए। एक तो पहले से ही हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने के बाद मुबंई इंडियंस में गुटबाजी के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन यह सच में भी होता देखा गया।

गुटबाजी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं कि मुंबई इंडियंस दो खेमों में बंटी नजर आई। कुछ खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के साथ दिखे तो कई रोहित शर्मा से गुफ्तगू करते दिखाई दिए। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है, लकिन मीडिया की खबरों में यह दावा किया जा रहा है।

फैंस के निशाने पर रहे हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के नए नवेले कप्तान हार्दिक पांड्या मैच शुरू होने से आखिर तक फैंस के निशाने पर रहे। मैच में कई बार देखा गया कि जैसे ही पांड्या स्क्रीन पर दिखे तो फैंस रोहित-रोहित के नारे लगाने लगे। यह सब हार्दिक पांड्या को चिढ़ाने के लिए किया जा रहा था। हालांकि, हार्दिक पांड्या तनिक भी विचलित नहीं हुए।

बीते दिन खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को गुजराट टाइटंस से 6 रन से हार का सामना करना पड़ा। इससे खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रशंसकों के चेहरे पर काफी निराशा देखने को मिली। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए।

हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने से नाराज हुआ थे फैंस

आईपीएल मिनी ऑक्शन 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस को ट्रेड कर कप्तान बनाया था। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर उन्हें कमान दी गई थी। इसके बाद मुंबई इंडियंस के साथ-साथ हार्दिक पांड्या को भी कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी थी। यहां तक की सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने अनफॉलो कर दिया था।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App