IPL 2024: मुंबई इंडियंस रचेगा इतिहास, आगाज से पहले मिला इस दिग्गज का साथ - Times Bull

IPL 2024: मुंबई इंडियंस रचेगा इतिहास, आगाज से पहले मिला इस दिग्गज का साथ

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की शुरुआत होने में अब बस दो सप्ताह से भी कम का समय बचा है, जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। विदेशी खिलाड़ियों और कोचों ने भी अपनी-अपनी टीमों के साथ जुड़ना शुरू कर दिया है, क्योंकि सभी की कोशिश खिताब जीतने की है।

5 बार आईपीएल जीतने वाली मुंबई इंडियंस इस बार काफी सुर्खियों में बनी हुई है। मुंबई इंडियंस को अब एक पूर्व तूफानी खिलाड़ी का साथ मिला है, जिससे हर किसी के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है। टीम के साथ लसिथ मलिंगा के जुड़ने का एक वीडियो सामने आया है, जिस पर क्रिकेट फैंस तरह-तरह के कमेंट कर हौसला अफजाई कर रहे हैं। दूसरी तरफ अब जल्द ही टीम से हार्दिक पांड्या भी जुड़ने जा रहे हैं।

मुंबई इंडियंस ने शेयर किया वीडियो

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियंस के कोच अब टीम के साथ जुड़ गए हैं ,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई इंडियंसने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है, जहां हर कोई खुश दिखाई दे रहा है।

इस वीडियो में लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस की प्रैक्टिस जर्सी में नजर आ रहे हैं। वह मैदान पर आकर सबसे पहले टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या से मिलते हैं। पांड्या मलिंका से मिलकर काफी खुश नजर आते हैं।

पांड्या से मिलने के बाद यह दिग्गज कोचिंग की क्लास शुरू कर देंगे। अर्जुन तेंदुलकर और हार्दिक पांड्या को गेंदबाजी को लेकर कुछ गुर सिखाते हुए दिख दिख रहे हैं। मलिंगा ने मुंबई के मुख्च कोच बाउचर से भी मुलाकात की है।

आईपीएल में इतनी टीमें ले रही हिस्सा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इस बार 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसका आगाज 22 मार्च से होना है। आईपीएल का पिछली यानी 16वें सीजन का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता था। इस बार मुंबई इंडियंस को काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि फ्रेंचाइजी ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल में अभी तक मुंबई इंडियंस ने 5 बार खिताबी जंग जीती है। इस बार टीम की पूरी कोशिश सिक्सर मारने की है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App