IPL 2024: मुंबई इंडियंस पर IPL से पहले टूटा दुखों का पहाड़, यह तूफानी खिलाड़ी बाहर

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः देशभर में अब आईपीएल की गूंज सुनाई दे रही है, जिसका आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। आईपीएल को लेकर सभी क्रिकेटर्स और फैंस के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है। इस टूर्नामेंट से पहले मुंबई इंडियंस को एक करारा झटका लगा है, जिसके तूफानी खिलाड़ी के खेलने पर संशय के बादल मंडराए हुए हैं।

मुंबई का पहला मुकाबला 23 मार्च को गुजरात टाइटंस के साथ अहमदाबाद स्टेडियम में खेला जाना तय है। आप सोच रहे होंगे कि मुंबई इंडियंस को ऐसा कौन सा झटका लगा है, जिससे फैंस की नींद ही उड़ जाएगी।

दरअसल, बल्लेबाजी में 360 डिग्री के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव के खेलने पर असमंजस की स्थिति वे बनी हुई है। वे बुरी तरह से चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उनकी वापसी होना खतरे से खाली है। अगर ऐसा हुआ तो फिर मुंबई के लिए खतरे की घंटी हो सकती है।

चोटिल चल रहे सूर्य कुमार यादव

मुंबई इंडियंस के तूफानी बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। इसके बाद से सूर्यकुमार यादव लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं जिनके खेलने पर संशय के बादल मंडराए हुए हैं। अगर सूर्य फिट नहीं हुए तो फिर टीम को करारा झटका लगना तय माना जाएगा।

इस झटके के अलावा रोहित शर्मा के भी अनफिट होने की खबरें सामने आई हैं, जिससे फैंस को बुरी खबर मिलती दिख रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो सूर्य कुमार यादव शुरुआती मैचों में मुश्किल ही खेलते नजर आएंगे, जो किसी बड़े झटके की तरह होगा।

इसके साथ ही बीसीसीआई के सूत्रों की मानें तो सूर्या का रिहैबिलिटेशन सही से हो रहा है। वह निश्चित रूप से आईपीएल में ही वापसी करेंगे। हालांकि, अभी एनसीए ने उन्हें फिटनेस रिपोर्ट नहीं दी है।

कब शुरू होगा आईपीएल सेशन

इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सेशन 22 मार्च 2024 से शुरू होने जा रहा है, जिसका पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाना है। इस मैच को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि दोनों टीमें सीजन का आगाज जीत के साथ करना चाहेंगी। इसके लिए खिलाड़ी एड़ी से चोटी तक जोर लगाएंगे।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App