IPL 2023: ऑरेंज कैप होल्डर फाफ डु प्लेसिस भी नहीं कर सके यशस्वी जायसवाल को पिछे, क्या कोई और बल्लेबाज कर पाएगा पिछे

By

Anil Kumar

Yashasvi Jaiswal in IPL 2023: आईपीएल 2023 के इस सीजन यशस्वी जायसवाल सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने के मामले में टॉप पर हैं। ऑरेंज कैप होल्डर फाफ डु प्लेसिस भी इनको पिछे नहीं कर पाए हैं।

IPL 2023, Yashasvi Jaiswal: आईपीएल 2023 के सीजन अब तक यशस्वी जायसवाल ने अपने बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है। इस समय उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2023 के प्लेऑफ से बाहर हो गई है। इस सीजन आरआर ने 14 में से मात्र 7 ही मुकाबले जीते थे, जिसके कारण उनकी टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर सकी। हालांकि टीम को यशस्वी जायसवाल के रूप में एक नायाब हीरा जरूर मिल गया है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

IPL 2023 में यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन

आईपीएल 2023 के इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में इस वक्त चौथे स्थान पर हैं। यशस्वी जायसवाल ने इस सीजन खेली कुल 14 पारियों में 48.08 की औसत और 163.61 के स्ट्राईक रेट के साथ 625 रन बनाए हैं। इन्होंने 5 अर्ध शतक और 1 शतक भी जड़ा है। यशस्वी जायसवाल अभी तक सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इस आईपीएल सीजन जायसवाल ने कुल 108 बाउंड्री लगाई हैं। वहीं ऑरेंज कैप होल्डर फाफ डु प्लेसिस के बल्ले से 96 बाउंड्री निकली हैं।

IPL 2023 में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –

यशस्वी जायसवाल – 108 बाउंड्री
फाफ डु प्लेसिस – 96 बाउंड्री
शुभमन गिल – 89 बाउंड्री
डेवोन कॉनवे – 85 बाउंड्री
विराट कोहली – 81 बाउंड्री

IPL 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –

फाफ डु प्लेसिस – 36 छक्के
शिवम दुबे – 33 छक्के
ग्लेन मैक्सवेल – 31 छक्के
रिंकू सिंह – 29 छक्के
ऋतुराज गायकवाड़ – 28 छक्के

IPL 2023 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –

यशस्वी जायसवाल – 82 चौके
डेविड वॉर्नर – 69 चौके
डेवोन कॉनवे – 69 चौके
शुभमन गिल – 67 चौके
फाफ डु प्लेसिस – 65 चौके

IPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची –

फाफ डु प्लेसिस – 730 रन
शुभमन गिल – 680 रन
विराट कोहली – 639 रन
यशस्वी जायसवाल – 625 रन
डेवोन कॉनवे – 585 रन

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App