IPL 2023: तिलक वर्मा ने रोहित शर्मा को लेकर कह दि बड़ी बात, बोला रोहित हैं उनके…..

By

Anil Kumar

IPL 2023 Tilak Varma: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपने कप्तान रोहित शर्मा को लेकर काफी बड़ी बात कह दि है। आइए जानते हैं क्या कहा तिलक ने।

Tilak Varma IPL 2023: आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालीफायर में आज (26 मई) को हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आमने सामने होंगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा ने अपने कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बात कही। तिलक वर्मा ने बताया कि रोहित शर्मा उनके सबसे ज्यादा पसंदीदा सिक्स हिटर हैं।

इसके अलावा तिलक ने जियो सिनेमा पर बात करते हुए कहा कि, “रोहित भईया बैटिंग को बहुत ही आसान बनाते हैं, वह मेरे पसंदीदा सिक्स हिटर हैं। मैंने अपनी लाइफ में उनसे बहुत कुछ सीखा है, इससे मुझे काफी मदद मिली है।” आपको बता दें कि रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्के जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। हिटमैन ने अब तक 257 छक्के लगाए हैं। वहीं यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल इस लिस्ट में 357 छक्कों के साथ शीर्ष पर हैं।

तिलक ने रोहित शर्मा के साथ इस खिलाड़ी को भी बताया आइडियल

रोहित शर्मा के साथ ही तिलक वर्मा बाएं हाथ के पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ सुरेश रैना को भी अपना आइडियल मानते हैं। तिलक ने बताया कि रोहित शर्मा और सुरेश रैना दोनों ही उनके आइडियल हैं।

IPl 2023 में तिलक वर्मा का जलवा

तिलक वर्मा ने इस सीजन अब तक 10 मैचों में 42.86 की औसत और 153.85 क स्ट्राइक रेट के साथ 300 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है, जिसमें इन्होंने नाबाद 84 रन बनाए हैं।

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App