नई दिल्ली IPL 2023: इन दिनों चल रहे IPL cricket match लोगों का पसंदीदा मनोरंजन बना हुआ है। मगर इस IPL में एक नया खिलाड़ी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। और वह कोई और नही बल्की महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर हैं। जो इसबार के IPL में मुंबई इंडियंस से खेल रहे है। इसीलिए मुंबई इंडियंस का वह मैच जो गुजरात टाइटंस के साथ था यह मैच में मुंबई के हारने के बावजूद भी चर्चा का विषय बना रहा। क्योकि इसी मैच के दौरान अर्जुन तेंदुलकर ने अपने IPL करियर का पहला छक्का जड़ा।
इसे भी पढ़ें-किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार माफ कर रही 1 लाख रुपये तक का लोन, जारी हुई लिस्ट, आप भी ऐसे चेक करें अपना नाम
मुंबई की खराब बल्लेबाजी के बावजूद अर्जुन का प्रदर्शन था अच्छा
गुजरात टाइटंस के राशिद खान और नूर अहमद ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया। जिसके लिए अभिनव मनोहर और डेविड मिलर के बीच 35 गेंद में 71 रन की साझेदारी कर एक बड़ा लक्ष्य हासिल किया। जिसके चलते गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियन को 55 रनों से हरा दिया। वहीं अर्जुन ने गेंदबाजी में 2 ओवर में 9 रन देकर ऋद्धिमान साहा का विकेट चटकाया, वहीं बल्लेबाजी के दौरान 9 गेंद पर एक छक्के के साथ 13 रन बटोर लिए। यह छक्का अर्जुन ने मोहित शर्मा (Mohit Sharma) की गेंद पर पुल शॉट मारकर लगाया। जब 20वें ओवर की पहली गेंद मोहित ने अर्जुन के लिए फेकी तो बाउंसर गेंद का फायदा उठाकर अर्जुन ने डीप स्क्वायर लेग में पुल शॉट मारा। जहां गेंद डायरेक्ट बाउंड्री पार हो गई।
इसे भी पढ़ें-ICC 2023: फैंस का इंतजार होगा खत्म, जल्द ऋषभ पंत फिर उतरेंगे मैदान में
सोशल मीडिया में कमेंटेटर के कमेंट पर लोग हुए उत्साहित
सोशल मीडिया पर सचिन के फैन्स व अन्. लोग काफी उत्साहित थे। क्योंकि फैंस को जूनियर तेंदुलकर के अंदर मास्टर ब्लास्टर की झलक दिखाई दी। जब अर्जुन ने छक्का मारा, उस दौरान कमेंट्री सीट पर न्यूजीलैंड के डैनी मॉरिसन थे। उन्होने बड़े ही मजेदार अंदाज में कहा, ‘अर्जुन तेंदुलकर With a Sixer..’. ‘तेंदुलकर’ के द्वारा लगाया गया यह शॉट 73 मीटर दूर जाकर गिरी थी। और अब सोशल मीडिया में सचिन और अर्जुन को लेकर चर्चाएं बढ़ गई है। फैंस जिस अंदाज में सचिन को छक्का मारते देखते थें कुछ उसी अंदाज में अर्जुन ने भी अपने बल्ले से बाउंड्री का लक्ष्य भेदा।