Nirahua – Anjana singh Romance video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और अंजना सिंह (Anjana Singh) की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। जब भी अंजना सिंह और निरहुआ की जोड़ी एक साथ नजर आती है, तो बवाल मच जाता है। निरहुआ और अंजना सिंह ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। वैसे तो निरहुआ भोजपुरी पर्दे पर ज्यादातर आम्रपाली के साथ ही नजर आते हैं। लेकिन, इस समय निरहुआ और अंजना सिंह के एक रोमांस वीडियो ने दर्शकों के पसीने छुड़ाए हुए हैं।
निरहुआ और अंजना सिंह पर फिल्माया गया गाना ‘सुहाग वाली रतिया पूरा करब राजा’ (Jiyan karba Ae Raja) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाना 7 साल पहले रिलीज किया था, लेकिन सोशल मीडिया पर एक बार फिर छाया हुआ है।
गाने के वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली के बीच बहुत ही बोल्ड सीन फिल्माए गए हैं। गाने में अंजना सिंह पहले साड़ी पहनकर पति निरहुआ को पागल करती हैं, फिर सिल्क की नाईटी में निरहुआ को रिझाने की कोशिश करती हैं। इससे भी बात नहीं बनती हैं तो तौलिया निकालकर पहन लेती हैं, जिसके बाद ऑनस्क्रीन पत्नी अंजना सिंह की बोल्डनेस देखकर निरहुआ एकदम से पिछल जाते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=P4Dtn4wN3vU&pp=ygUVJ2JhZGUgYmhhZyBzZSBqb2RpZGFy
भोजपुरी गाना ‘ हाग वाली रतिया करब राजा’ फिल्म ‘हथकड़ी’ (Hathkadi) का है। इस गाने को खेसारी लाल यादव, इंदु सोनाली और कल्पना ने एक साथ मिलकर आवाज दी है। फिल्म में खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव, निरहुआ, अंजना सिंह अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।
गाने को Wave Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को अभी तक 7,24,368 से अधिक बार देखा जा चुका है। गाने में अंजना सिंह बोल्डनेस की सभी हदें पार करती हुईं दिख रही हैं। इस गाने को देखने के बाद आपको भी रोमांस करने का मन कर जायेगा।