IPL 2023 में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से कई मैच विनिंग पारियां देखने को मिली है और इन्हीं पारियों के बदौलत सूर्या ने आईपीएल 2023 के इस सीजन एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
IPL 2023: आईपीएल 2023 के मैच नंबर 54 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें आमने सामने थीं। इस मुकाबले को मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत लिया था। इस मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई के सामने 200 रनों का टारगेट रखा था। जिसे चेस करने उतरी मुंबई की टीम ने सिर्फ 16.3 ओवर्स में हासिल कर लिया। इस मुकाबले में जीत के नायक सूर्यकुमार यादव रहे। जिन्होंने मात्र 35 बॉल में 83 रन की दमदार पारी खेली। इस पारी के साथ ही सूर्या ने आईपीएल 2023 में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
क्या है ये रिकॉर्ड?
सूर्या ने इस मुकाबले में खेली 83 रन की पारी में 6 लंबे छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल 2023 की एक अनोखी रिकॉर्ड लिस्ट में टॉप पर कर लिया है। सूर्या इस सीजन टारगेट चेस करते हुए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल 2023 में सूर्या ने अब तक चेज करते हुए 17 छक्के जड़े हैं। इस मामले में उन्होंने केकेआर के फिनिशर रिंकू सिंह के साथ ही साथ ऑरेंज कैप होल्डर फाफ डु प्लेसिस को भी पिछे छोड़ दिया है।
IPL 2023 के इस सीजन चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
17 – सूर्यकुमार यादव
15 – रिंकू सिंह
14 – फाफ डु प्लेसिस
13 – ईशान किशन
12 – नितीश राणा
12 – निकोलस पूरन