IPL 2023, Shubman Gill: आईपीएल 2023 के इस सीजन शुभमन गिल ने अपने बल्लेबाजी से सबको अपना दिवाना बना रखा है। अगर शुभमन आज के मुकाबले में यह काम कर देंगे। तो एक नया रिकॉर्ड बन जाएगा।
IPL 2023 GT vs MI Qualifier Match: आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालीफायर में आज (26 मई) को हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आमने सामने होंगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर आज के इस मुकाबले में शुभमन गिल 6 बाउंड्री लगा देते हैं तो वह इस सीजन 100 बाउंड्री लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। इस सीजन सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के नाम है, जिन्होंने कुल 108 बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया है।
यशस्वी जायसवाल ने इस सीजन के खेलीं 14 मैचों की 14 पारियों में 48.08 की औसत और 163.61 के स्ट्राईक रेट के साथ कुल 625 रन बनाए हैं। इसके साथ ही इनके बल्ले से 5 अर्ध शतक और 1 भी निकला है। इस दौरान जायसवाल ने 82 चौके और 26 छक्के लगाए हैं। इसी के साथ वह कुल 108 बाउंड्री के साथ टॉप पर हैं, वहीं अगर आज के मुकाबले में शुभमन गिल 15 बाउंड्री लगा देते हैं तो वह यशस्वी जायसवाल को पछाड़ कर सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
Shubman Gill in IPL 2023: शुभमन गिल ने इस सीजन अब तक खेले 15 मैचों की 15 पारियों में 55.64 की औसत और 149.17 की स्ट्राईक रेट के साथ 722 रन बनाए हैं। गिल के बल्ले से इस सीजन कुल 4 अर्ध शतक और 2 शतक निकले हैं। इस दौरान इन्होंने 71 चौके और 23 छक्के भी लगाए हैं।
IPL 2023 में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –
यशस्वी जायसवाल – 108 बाउंड्री
फाफ डु प्लेसिस – 96 बाउंड्री
शुभमन गिल – 94 बाउंड्री
डेवोन कॉनवे – 89 बाउंड्री
सूर्यकुमार यादव – 84 बाउंड्री
IPL 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –
फाफ डु प्लेसिस – 36 छक्के
शिवम दुबे – 33 छक्के
ग्लेन मैक्सवेल – 31 छक्के
रिंकू सिंह – 29 छक्के
ऋतुराज गायकवाड़ – 29 छक्के
IPL 2023 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –
यशस्वी जायसवाल – 82 चौके
डेवोन कॉनवे – 73 चौके
शुभमन गिल – 71 चौके
डेविड वॉर्नर – 69 चौके
विराट कोहली – 65 चौके
IPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची –
फाफ डु प्लेसिस – 730 रन
शुभमन गिल – 722 रन
विराट कोहली – 639 रन
यशस्वी जायसवाल – 625 रन
डेवोन कॉनवे – 625 रन