IPL 2023: रिंकू का नया रिकॉर्ड, गेंद को पहुंचाया चांद पर, जल्दी देखें पूरी खबर

By

Anil Kumar

IPL 2023 longest SIX: आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह अलग ही लय में नजर आ रहे हैं। रविवार रात लखनऊ सुपर जाएंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में रिंकू ने शानदार छक्का जड़कर रिकॉर्ड बना दिया।

IPL 2023 Rinku Singh: आईपीएल 2023 के मैच नंबर 68 में लखनऊ सुपर जाएंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने सामने थीं। इस मुकाबले में केकेआर के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने 110 मीटर का लंबा छक्का जड़कर रिकॉर्ड बना दिया। इस आईपीएल सीजन सबसे लंबा छक्का जड़ने के मामले में रिंकू सिंह 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस मुकाबले में रिंकू सिंह ने एलएसजी के खिलाफ नाबाद 67 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने मात्र 33 गेंदों में 6 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के भी जड़े।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

IPL 2023 में रिंकू सिंह का प्रदर्शन

आईपीएल 2023 का यह सीजन रिंकू सिंह के लिए काफी शानदार रहा है। भले ही उनकी टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर पाई हो, मगर इस दौरान आईपीएल और भारतीय टीम को एक नायाब तोहफा मिल गया है। इस सीजन रिंकू ने 14 मुकाबलों में 59.25 की औसत और 149.52 के स्ट्राइक रेट के साथ 474 रन बनाए। इस दौरान रिंकू के बल्ले से 4 अर्ध शतक भी देखने को मिले हैं। इसके साथ ही इन्होंने 31 चौके और 29 छक्के भी लगाए हैं। इस दौरान रिंकू सिंह 6 बार नॉट आउट भी रहे हैं।

IPL 2023 में सबसे लंबा छक्का जड़ने वाले बल्लेबाज

इस सूची में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस सबसे लंबा छक्का जड़ने के मामले में शीर्ष पर हैं। उन्होंने इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 115 मीटर का छक्का जड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। यह मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। इस सूची में फाफ डु प्लेसिस के साथ टिम डेविड, जोस बटलर, शिवम दुबे और रिंकू सिंह भी मौजूद हैं।

आईपीएल 2023 में सबसे लंबा छक्का जड़ने वाले टॉप 5 बल्लेबाज –

115 मीटर- फाफ डु प्लेसिस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
114 मीटर- टिम डेविड बनाम पंजाब किंग्स
112 मीटर- जोस बटलर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
111 मीटर- शिवम दूबे बनाम आरसीबी
110 मीटर रिंकू सिंह बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App