IPL 2023: आरसीबी को हराकर मुंबई ने पॉइंट्स टेबल में किया बड़ा उलटफेर, आरसीबी के लिए शुरू हुई दिक्कतें

By

Anil Kumar

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को हराकर पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव कर दिया है। मुंबई ने इस जीत के साथ ही प्लेऑफ की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया है।

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 54वें मुकाबले में रोहित की मुंबई इंडियंस और फाफ डु प्लेसिस की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने सामने थीं। यह मुकाबला मुंबई के होम ग्रांउड वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें मुंबई को जीत के लिए 200 रन का टारगेट चेस करना था। जिसे एमआई पलटन ने बड़े ही आसानी से 21 गेंदें बाकी रहते 6 विकेट से अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में मिली जीत के बाद मुंबई प्वाइंट्स टेबल में काफी आगे आ गई है और साथ ही प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रही है। इस सीजन मुंबई को यह छठी जीत मिली है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

आरसीबी के साथ मुकाबले से पहले मुंबई की टीम प्वाइंट्स टेबल में 5 जीत के साथ 8वें पायदान पर थी, लेकिन इस जीत के बाद मुंबई की टीम 12 प्वाइंट्स के साथ 3 नंबर पर पहुंच गई है। सभी टीमें कुल 14-14 लीग मुकाबले खेलेंगी। जिसमें किसी भी टीम को प्लेऑफ में जाने के लिए कम से कम 8 मुकाबलों को अपने नाम करना होगा। मुंबई ने अबतक 11 में से 6 मैचों में जीत हासिल की है। मुंबई को अब प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए अपने बाकी तीन मुकाबलों में से कम से कम 2 मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी।

क्या है बाकी टीमों का हाल

दिल्ली और हैदराबाद को छोड़कर, सभी टीमों ने अपने 11-11 मुकाबले खेल लिए हैं। हैदराबाद और दिल्ली ने अबतक 4-4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और दोनों ही टीमें क्रमश 9 और 10 नंबर पर हैं। वहीं, गुजरात की टीम सबसे ज्यादा 8 जीत के साथ अंक तालिका में नंबर 1 पर है। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस 6-6 जीत के साथ क्रमश: 2 और 3 नंबर पर हैं।

इनके अलावा एलएसजी, आरआर, केकेआर, आरसीबी, और पंजाब किंग्स, ने अबतक 5-5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। ये पांचों टीमें अंक तालिका में क्रमश: 4 से लेकर 8 तक मौजूद हैं। आपको बता दें कि अभी भी पहले क्वालिफाई करने वाले टीम का पता नहीं चल पाया है।

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App