IPL 2023: मुंबई ने रच दिया इतिहास, आरसीबी को हराकर बनाया नया रिकॉर्ड

By

Anil Kumar

IPL 2023: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए मुकाबले में मुंबई ने 6 विकेट से इस मैच को जीतकर इतिहास रच दिया है। जानें क्या है ये रिकॉर्ड।

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें आमने सामने थीं। इस मैच को मुंबई ने एकतरफा 6 विकेट से जीत लिया। इस मैच के प्लेअर ऑफ द मैच सूर्यकुमार यादव बने। जिन्होंने 83 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। इस मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को 200 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे एमआई पलटन ने मात्र 16.3 ओवर में ही चेस कर लिया। इसी जीत के साथ मुंबई प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

मुंबई ने बनाया इतिहास

आरसीबी के खिलाफ हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस की ओर से ईशान किशन ने 42 रन, नेहाल वडेरा ने 34 बॉल पर नाबाद 52 रन बनाए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने सुपर से भी ऊपर की पारी खेली। इस पारी में सूर्या ने मात्र 35 गेंदों में 83 रन बनाए। इन खिलाड़ियों के शानदार बल्लेबाजी के बदौलत मुंबई मैच जीतने में सफल रही। इस मुकाबले में 200 का टारगेट चेस करने के साथ ही मुंबई इंडियंस एक आईपीएल सीजन में 3 बार 200 से ऊपर का लक्ष्य हासिल करने वाली टीम बन गई है। मुंबई की टीम ने आईपीएल 2023 के इस सीजन 3 बार 200 से ऊपर का टारगेट चेस किया है। वहीं, सीएसके ने साल 2018 और पंजाब किंग्स ने साल 2014 में 2 बार 200 से ऊपर का टारगेट चेस किया था।

IPL के एक ही सीजन में सबसे ज्यादा बार 200 से ऊपर का टारगेट चेस करने वाली टीमें

1. 2023 में मुंबई इंडियंस- 3 बार
2. 2014 में पंजाब किंग्स- 2 बार
3. 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स- 2 बार

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App