IPL 2023: रोहित को लगा एक और झटका, घातक तेज गेंदबाज बाहर, दूसरा गेंदबाज होगा शामिल, देखें पूरी खबर

By

Anil Kumar

IPL 2023: कप्तान रोहित शर्मा को एक और झटका लग गया है। इस वक्त मुम्बई की तेज गेंदबाजी में वैसे भी ज्यादा दम नहीं दिख रहा था और ऊपर से एक घातक गेंदबाज बाहर हो गया है।

IPL 2023: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अपनी चोटों और सर्जरी के बाद पूरी तरह से फिट नहीं हैं। जिस कारण वह रिकवर करने के लिए अपने देश इंग्लैंड लोट गए हैं। जहां पर वह ECB की देखरेख में रिहैब करेंगे।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

IPL 2023 Jofra Archer Ruled Out: आईपीएल में आज (9 मई) को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें आमने सामने होंगी। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के लिए काफी जरूरी है और ऐसे में टीम के लीड गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस की टीम में उनकी जगह तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन को शामिल किया गया है।

जोफ्रा आर्चर 2021 की शुरुआत से ही चोटिल है पिछले 26 महीनों में उनकी 6 से ज्यादा बार सर्जरी हो चुकी है। चोट और सर्जरी से पूरी तरह रिकवरी के लिए आर्चर अब इंग्लैंड वापस लौट गए हैं।

जोफ्रा आर्चर को आईपीएल 2023 के पहले ही मुकाबले के दौरान दाएं हाथ की कोहनी में कुछ समस्या आ गई थी जिसके कारण उन्हें एक छोटी सी सर्जरी करानी पड़ी। इस सर्जरी के लिए वह बेल्जियम गए हुए थे, जिस कारण उनको चार मुकाबले मिस करने पड़े थे।

इन चोटों की वजह से आईपीएल 2023 में जोफ्रा आर्चर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने पांच मुकाबलों में 9.5 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन खर्चे हैं और साथ ही केवल दो ही सफलता हासिल कर पाए हैं।

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App