IPL 2023 Heinrich Klaasen: सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए मुकाबले में शतक जड़कर हेनरिक क्लासेन ने बना डाला नया रिकॉर्ड।
IPL 2023 SRH vs RCB: आईपीएल 2023 के मैच नंबर 65 में फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और एडेन मार्करम की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद आमने थीं। यह मुकाबला एसआरएच के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला गया था। जिसमें एसआरएच ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 186 रन बनाए। इस मुकाबले में हेनरिक क्लासेन ने हैदराबाद की ओर से 51 गेंद पर 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से 104 रन की लाजवाब पारी खेली। इस शतक के साथ ही उन्होंने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 187 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरी आरसीबी ने बड़े ही आसानी से टारगेट चेस कर लिया। आरसीबी ने इस दौरान केवल दो ही विकेट गवाएं। विराट कोहली के बल्ले से भी शतक देखने को मिला।
IPL 2023 में हेनरिक क्लासेन का प्रर्दशन
इस आईपीएल सीजन एसआरएच की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्लासेन शीर्ष पर हैं। उन्होंने अब तक 11 मुकाबलों की 10 पारियों में कुल 430 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 53.75 की औसत और 179.16 की स्ट्राईक रेट से रन बनाए हैं। इस वक्त क्लासेन ऑरेंज कैप की लिस्ट में 7वें स्थान पर हैं। हेनरिक के बल्ले से इस सीजन अब तक 30 चौके और 25 छक्के निकले हैं।
IPL 2023 में हेनरिक का रिकॉर्ड
हेनरिक क्लासेन ने आरसीबी के खिलाफ शतक दो रिकॉर्ड बना दिए। इस सीजन एक ही टीम से शतक बनाने वाले वह दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से हैरी ब्रुक और हेनरिक क्लासेन दोनों ने इस सीजन शतक जड़ा है। इसी शतक के साथ वह हैदराबाद की ओर से शतक जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से आईपीएल में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज –
डेविड वॉर्नर
जॉनी बेयरस्टो
हैरी ब्रूक
हेनरिक क्लासेन