IPL 2023: आईपीएल 2023 के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा ने इस साल ज्यादा कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है, जिसके कारण उन्हें इस सीजन के फ्लॉप प्लेइंग 11 का कप्तान चुना गया है। आइए एक नजर डालते हैं इस प्लेइंग 11 पर।
आज के इस ऑर्टिकल में हम आपको इस सीजन की फ्लॉप प्लेइंग 11 के बारे में बताने जा रहे हैं। इस प्लेइंग 11 की कमान मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के हाथों में है। इस फ्लॉप प्लेइंग 11 में 7 भारतीय और 4 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
IPL 2023 के इस फ्लॉप प्लेइंग 11 में ओपनर बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा हैं। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने इस सीजन काफी खराब प्रदर्शन दिखाया है। पृथ्वी शॉ ने 8 मैचों में 13.25 की मामूली औसत के साथ 106 रन बनाए। वहीं हिटमैन रोहित शर्मा के बल्ले से 16 मैचों में सिर्फ 20.75 की औसत के साथ 332 रन निकले हैं। एमआई के कप्तान रोहित केवल 2 बार ही 50 रन का आंकड़ा पार कर सके हैं।
इस टीम में मिडल ऑर्डर में दो विदेशी और एक भारतीय खिलाड़ी को शामिल किया गया है। इसमें दीपक हुड्डा, एडन मार्क्रम और हैरी ब्रुक शामिल हैं। इस सीजन दीपक हुड्डा ने 12 मैचों में 7.64 की औसत से केवल 84 ही बनाए हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे महंगे बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने एक शतक के साथ 11 मैचों में 190 रन बनाए थे। एसआरएच के कप्तान एडन मार्क्रम ने 13 मैचों में 22.55 की औसत के साथ 248 रन बनाए हैं।
इस टीम में फिनिशर के तौर दिनेश कार्तिक और रियान पराग को शामिल किया गया है, जिन्होंने इस सीजन अपने प्रदर्शन से काफी निराश किया है। वहीं गेंदबाजी में शहबाज अहमद, उमेश यादव, कगिसो रबाडा और जोफ्रा आर्चर जैसे दिग्गज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। यह सभी इस सीजन पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं।