IPL 2023: वॉर्नर ने छोड़ दिया वीरेंद्र सहवाग को पिछे, बनाया नया रिकॉर्ड

By

Anil Kumar

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में एक ओर किर्तिमान स्थापित कर दिया है। उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

IPL 2023: डेविड वॉर्नर के लिए यह आईपीएल सीजन बतौर कप्तान उतना अच्छा नहीं गुजरा है हालांकि उन्होंने बल्ले से जरूर कुछ रन बनाए हैं। इस वक्त दिल्ली की स्थिति की बात की जाए तो दिल्ली की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स को इस आईपीएल सीजन 12 मुकाबलों में से मात्र 4 में ही जीत मिली है। इन चार जीत के साथ डीसी अंक तालिका में 8 अंकों के साथ सबसे नीचे है। जिस कारण दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। इसी बीच दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

IPL 2023 David Warner: डेविड वॉर्नर आईपीएल इतिहास में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। डेविड वॉर्नर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ जैसे ही 26वां रन बनाया, वैसे ही वह आईपीएल के इतिहास में दिल्ली के मैदान पर सबसे ज्यादा रन मारने वाले बल्लेबाज बन गए।

सहवाग ने दिल्ली के इस मैदान पर 33 इनिंग्स में 933 रन बनाए थे, जबकि वॉर्नर ने 34वीं पारी में उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस वक्त डेविड वॉर्नर के नाम 961 रन दर्ज है। साथ ही वह बहुत जल्द 1000 का आंकड़ा भी छू सकते हैं। इस सीजन दिल्ली को अभी सीएसके के साथ एक और मुकाबला खेलना है।

अरूण जेटली स्टेडियम में सबसे ज्यादा रन

डेविड वॉर्नर – 961 रन
वीरेंद्र सहवाग – 933 रन
श्रेयस अय्यर – 855 रन
ऋषभ पंत – 769 रन

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App