MS Dhoni News : भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी के बारे में टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता ने एक बड़ी बात बताई है। आइए जानते हैं उन्होंने धोनी को लेकर क्या कहा?
MS Dhoni: भारतीय टीम ने अन्तिम बार साल 2013 में कैप्टन कूल एमएस धोनी की कप्तानी में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम को सबसे सफल टीमों की गिनती में पहुंचाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टीम को 2007 टी 20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी में जीताया है। टीम इंडिया साल 2013 के बाद से कई बार फाइनल में जगह बना चुकी है, मगर टीम को एक भी बार ICC ट्रॉफी जीतने का मौका नहीं मिला है। धोनी ने भारत को व्हाइट बॉल के तीनों आईसीसी ट्रॉफी जिताई है, ऐसा करने वाले वह अब तक के इकलौते कप्तान हैं।
Bhupinder Singh on MS Dhoni: हाल ही में पूर्व चयनकर्ता भूपिंदर सिंह ने ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि बीसीसीआई धोनी पर आंख बंद करके भरोसा करता है। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि हम किसी भी खिलाड़ी में उसकी खुद की परफॉर्मेंस के साथ उसका क्रिकेटिंग कौशल, उसकी बॉडी लैंग्वेज और टीम लीडरशीप के गुड़ देखते हैं और धोनी में वह सभी गुड़ हैं, साथ ही वह हमेशा पॉजिटिव रहते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में बीसीसीआई को कभी भी किसी भी बात की चिंता नहीं हुई। मगर धोनी के बाद से विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टीम की कमान संभाली, मगर टीम को कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीता सके। टीम इंडिया ने रोहित और विराट की कप्तानी में कई रिकॉर्ड बनाए, लेकिन जब भी बात आईसीसी ट्रॉफी की आई तो वह धरे के धरे रह गए।