नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम मेजबानी में वर्ल्ड कप में काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है, जो अभी तक विजय रथ पर सवार है। भारतीय टीम ने सभी 5 मैचों में जीत दर्ज की है, जिसका अगला यानी 6वां मुकाबला आज खेल रही है।
भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के सामने 9 विकेट और 50 ओवर में 229 रन बनाए हैं। रनों का पीछा करने उतरी उतरी इंग्लैंड की टीम भी मुश्किल स्थिति में दिख रही है। इंग्लैंड ने अभी तक 89 रन बनाए और 6 विकेट गंवा दिए हैं।
इस हिसाब को देखा जाए तो इंग्लिश टीम काफी कमजोर स्थिति में नजर आ रही है। दूसरी ओर इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा कीर्तिमान रच दिया है। इतना ही नहीं इतिहास रचने वाले वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए।
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाए इतने रन
भारतीय टीम के कप्तान और हिटमैन रोहित शर्मा ने अपने इंग्लैंड के खिलाफ 87 रन की शानादर पारी खेली। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने साल 2023 में 1,000 रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वे तीसरे बल्लेबाज बन गए।
रोहित शर्मा से पहले यह कीर्तिमान सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल भी कर चुके हैं। इसके साथ ही श्रीलंका के युवा बल्लेबाज पैथुम निसांका ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे। इसके साथ ही का बल्ला इस साल शानदार फॉर्म में है। उन्होंने 55 से भी अधिक के बल्लेबाजी औसत से वनडे में रन बनाने का काम किया है।
इसके साथ ही उनके बल्ले से 2 शतक और 8 अर्धशतक भी निकले हैं। इस साल रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से भारतीय टीम के लिए कई मैच जिताऊ पारियां भी खेलकर इतिहास रचने का काम किया है।
वहीं, रोहित शर्मा ने 66 गेंदों में अपने वनडे करियर का 54वां अर्धशतक पूरे किए। साथ ही 87 रनों की पारी में 10 चौके और तीन छक्के भी लगाने का काम किया। साल वो स्ट्राइक रेट के लिहाज से शुभमन गिल और पैथुम निसांका से बढ़िया खेले।
रोहित शर्मा ने अभी तक 113.30 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही गिल ने 104.13 और निसांका ने 87.62 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम आज लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में मुकाबला खेल रही है।